संगड़ाह में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त,चौरस में एक महिला की मौत तो भराड़ी व रणफुआ में मकान जमींदोज 

सिरमौर जिला के नागरिक उपमंडल संगड़ाह में सोमवार को भारी बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। नौहराधार तहसील के गांव चौरस में मोहनलाल नामक ग्रामीण का मकान भूस्खलन की चपेट में आने से जहां उनकी 36 वर्षीय पत्नी शीला देवी की दर्दनाक मौत

Sep 1, 2025 - 19:31
Sep 1, 2025 - 19:42
 0  69
संगड़ाह में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त,चौरस में एक महिला की मौत तो भराड़ी व रणफुआ में मकान जमींदोज 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह   01-09-2025

सिरमौर जिला के नागरिक उपमंडल संगड़ाह में सोमवार को भारी बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। नौहराधार तहसील के गांव चौरस में मोहनलाल नामक ग्रामीण का मकान भूस्खलन की चपेट में आने से जहां उनकी 36 वर्षीय पत्नी शीला देवी की दर्दनाक मौत हुई।  वहीं खुद मोहनलाल व उनके 19 वर्षीय भतीजा बाल बाल बच्चे। 

इसके अलावा भराड़ी में जहां जोगिंदर सिंह नामक ग्रामीण के रिहाईशी मकान के बरामदे वाला हिस्सा गिर गया, वहीं राणफुआ गांव में भी दीप राम का पुराना मकान गिर गया। इसके अलावा भराड़ी गांव में ही मेलाराम नामक ग्रामीण की पशुशाला दबाने से दो गाए एक बछड़ा व 5 बकरियों की मौत हो गई। अंधेरी गांव में भी इंद्र सिंह की पशुशाला गिरने से 6 बकरियां दबकर मर गई। 

एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने कहा कि चौरस में मृतक महिला के आश्रितों को 25000 की तुंरत राहत राशि जारी की गई है। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों से संबंधित तहसीलदार, पटवारी अथवा अपने कार्यालय में संपर्क करने तथा नुकसान होने पर RMS portel पर online आवेदन को कहा। डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल के अनुसार मृतक महिला का शव Pपोस्टमाटर्म  के बाद सौंपा जा चुका है।

क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित होने प्रशासन से यथासंभव मदद की अपील की है। संबंधित अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक केवल चौरास के मामले में ही राहत राशि जारी की गई है। PWD Division संगड़ाह की सभी मुख्य सड़कें भी दिन भर बंद रहने से क्षेत्र का संपर्क अन्य हिस्सों से कटा रहा। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता व अधिशासी अभियंता संगड़ाह के अनुसार संगड़ाह-रेणुकाजी-नाहन मार्ग = पर यातायात बहाल हो चुका है। 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow