तीन गांव की महिलाओं का माता के चरणों में अनोखा संगम, महिलाओं ने ठारी माता को चांदी के चार छत्र किए भेंट 

जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र की महिलाओं का माता ठारी के चरणों में अनोखा संगम देखने को मिला है। जहां क्षेत्र के तीन गांव कांडों, च्योग व थाना की सैकड़ो महिलाएं एक जैसी वेशभूषा में माता का निशान लेकर मंदिर पहुंची और यहां एक भव्य भक्ति में जागरण का आयोजन

Apr 9, 2025 - 16:59
Apr 9, 2025 - 17:02
 0  35
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

क्षेत्र में दशकों बाद हुआ ऐसा आयोजन, माता ठारी के चरणों में नवाया शीश

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    09-04-2025

जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र की महिलाओं का माता ठारी के चरणों में अनोखा संगम देखने को मिला है। जहां क्षेत्र के तीन गांव कांडों, च्योग व थाना की सैकड़ो महिलाएं एक जैसी वेशभूषा में माता का निशान लेकर मंदिर पहुंची और यहां एक भव्य भक्ति में जागरण का आयोजन किया गया। 

ऐसा आयोजन  यहां दशकों बाद हो रहा है जिसमें क्षेत्र की केवल महिलाएं एवं लड़कियां भाग लेने पहुंची है।मीडिया से बात करते हुए यहां कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची स्थानीय महिलाओं ने बताया कि गांव कांन्डो च्योग में ठारी माता का भव्य जागरण आयोजित हुआ। जागरण की खास बात यह रही कि इसमें कांडो, थाना और च्योग गांव की केवल महिलाओ एवं लड़कियों ने हिस्सा लिया। 

एक जैसी वेशभूषा में पहुंची विवाहितों ने माता ठारी को चांदी के चार छत्र भी भेंट किए । लड़कियों द्वारा तीन गांव के लोगों के लिए खान-पान की व्यवस्था का भी पुख्ता बंदोबस्त किया गया। क्षेत्र में इतना भव्य आयोजन पहली बार किया गया है। इस जागरण में हजारों लोग पहुंचे और ठारी माता का आशीर्वाद लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow