नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करेगी OTT फिल्म, बॉलीवुड के निर्देशक की देखरेख में नाहन के युवा बना रहे फिल्म

हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के खतरे के बीच अब युवा कलाकार और फिल्म निर्माता समाज को जागरूक करने के लिए आगे आए हैं। नाहन के युवाओं द्वारा एक खास OTT वेब सीरीज तैयार की जा रही है, जिसका उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन करना नहीं, बल्कि लोगों खासकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना भी है। इस वेब सीरीज का निर्माण बॉलीवुड निर्देशक की देखरेख में किया जा रहा है।

May 7, 2026 - 19:56
 0  8
नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करेगी OTT फिल्म, बॉलीवुड के निर्देशक की देखरेख में नाहन के युवा बना रहे फिल्म
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

नाहन 07 मई, 2026 : 

हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के खतरे के बीच अब युवा कलाकार और फिल्म निर्माता समाज को जागरूक करने के लिए आगे आए हैं। नाहन के युवाओं द्वारा एक खास OTT वेब सीरीज तैयार की जा रही है, जिसका उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन करना नहीं, बल्कि लोगों खासकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना भी है। इस वेब सीरीज का निर्माण बॉलीवुड निर्देशक की देखरेख में किया जा रहा है।

मीडिया से बात करते हुए बॉलीवुड के फिल्म निर्देशक विपिन कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म के लिए ऑडिशन 10 मई से नाहन में शुरू होंगे। 

वेब सीरीज के करीब 6 एपिसोड बनाए जाएंगे और हर एपिसोड लगभग 30 मिनट का होगा। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के निर्माण का मकसद केवल एंटरटेनमेंट करना नहीं बल्कि युवा पीढ़ी जो नशे के चंगुल में फांसी जा रही है उन्हें इसके दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि फिल्म के माध्यम से दर्शाया जाएगा कि कैसे एक गलत कदम उठाने की वजह से पूरा परिवार बिखर जाता है।

-वहीं फिल्म के आर्टिस्ट अनीश सैनी का कहना है कि इस प्रोजेक्ट की अधिकतर शूटिंग हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत लोकेशनों पर की जाएगी, ताकि प्रदेश की संस्कृति और संदेश दोनों को एक साथ लोगों तक पहुंचाया जा सके।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देना है, ताकि मनोरंजन के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow