अचानक कृषि विज्ञान केन्द्र पहुंचे बागवानी मंत्री , प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बागवानों से किया संवाद
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह ने आज सोलन के कण्डाघाट के ढेढ़घराट स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र का औचक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। जगत सिंह नेगी ने इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र में आधुनिक बागवानी विषय में प्रशिक्षण ले रहे बागवानों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने बागवानों से आग्रह किया कि आधुनिक कृषि एवं बागवानी के बारे में प्राप्त जानकारी को अन्य बागवानों के साथ साझा करें ताकि सभी आधुनिक कृषि एवं बागवानी तकनीक, पौधरोपण एवं अन्य विषयों के बारे में जागरूक हो सकें
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन 10-03-2026
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह ने आज सोलन के कण्डाघाट के ढेढ़घराट स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र का औचक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। जगत सिंह नेगी ने इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र में आधुनिक बागवानी विषय में प्रशिक्षण ले रहे बागवानों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने बागवानों से आग्रह किया कि आधुनिक कृषि एवं बागवानी के बारे में प्राप्त जानकारी को अन्य बागवानों के साथ साझा करें ताकि सभी आधुनिक कृषि एवं बागवानी तकनीक, पौधरोपण एवं अन्य विषयों के बारे में जागरूक हो सकें।
What's Your Reaction?



