रांची के गोइलकेरा में भागवंति देवी छात्रावास का लोकार्पण मेरे जीवन का भावुक और गौरवपूर्ण क्षण : डॉ. राजीव बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने झारखंड के रांची जिले के गोइलकेरा में 200 विद्यार्थियों के ‘भागवंति देवी छात्रावास’ के लोकार्पण के अवसर पर उपस्थित होकर गहरा भावनात्मक अनुभव व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह क्षण उनके जीवन के सबसे गौरवपूर्ण और संतोषदायक पलों में से एक है, क्योंकि इस छात्रावास का नाम उनकी पूज्य माता जी स्वर्गीय श्रीमती भागवंति देवी जी के नाम पर रखा गया है। डॉ. बिंदल ने कहा कि इस अवसर पर उपस्थित होना उनके लिए केवल एक कार्यक्रम में भाग लेना नहीं, बल्कि चार दशक पुरानी स्मृतियों को पुनः जीने जैसा अनुभव है
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 10-03-2026
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने झारखंड के रांची जिले के गोइलकेरा में 200 विद्यार्थियों के ‘भागवंति देवी छात्रावास’ के लोकार्पण के अवसर पर उपस्थित होकर गहरा भावनात्मक अनुभव व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह क्षण उनके जीवन के सबसे गौरवपूर्ण और संतोषदायक पलों में से एक है, क्योंकि इस छात्रावास का नाम उनकी पूज्य माता जी स्वर्गीय श्रीमती भागवंति देवी जी के नाम पर रखा गया है। डॉ. बिंदल ने कहा कि इस अवसर पर उपस्थित होना उनके लिए केवल एक कार्यक्रम में भाग लेना नहीं, बल्कि चार दशक पुरानी स्मृतियों को पुनः जीने जैसा अनुभव है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी की वीरभूमि को वे सादर नमन करते हैं, क्योंकि यही वह पवित्र भूमि है जहाँ उन्हें लगभग 40 वर्ष पूर्व वनवासी समाज के बीच सेवा कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।
What's Your Reaction?



