हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स हिमाचल की एडहॉक स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी घोषित

देश प्रदेश में स्काउटिंग की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए राष्ट्र में स्काउटिंग की गतिविधियों के लिए भारत सरकार द्वारा दो सामजिक संगठनों भारत स्काउट एंड गाइड्स और हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स को मान्यता दी गई

Jun 6, 2025 - 16:39
 0  19
हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स हिमाचल की एडहॉक स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी घोषित
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

राजेश कुमार चेयरमैंन और निशिकांत शर्मा स्टेट नोडल ऑफिसर नियुक्त 

यंगवार्ता न्यूज़ -शिमला    06-06-2025

देश प्रदेश में स्काउटिंग की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए राष्ट्र में स्काउटिंग की गतिविधियों के लिए भारत सरकार द्वारा दो सामजिक संगठनों भारत स्काउट एंड गाइड्स और हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स को मान्यता दी गई है। प्राचीन भारतीय गुरूकुल शिक्षा पद्दति से प्रेरणा लेकर गोरों ने अकादमिक शिक्षा में स्काटिंग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का सृजन किया परन्तु इससे हिन्दुस्तानी बच्चों को अनुमति नहीं दी गयी। 

1928 में स्काइटिंग प्रशिक्षाण से वचिंत हिन्दुस्तानी विद्यार्थियों के लिए पंडित मदन मोहन मालवीय ने पंडित श्री राम बाजपेयी, के नेतृत्व में सभी भारतीय स्काउट संघठनों को साथ लेकर हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन का गठन किया। भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के साथ पंडित हृदय नाथ कुंजरू, जस्टिस विवियन बोस, जीएस अरुंडेल, मोहन सिंह मेहता सुश्री एनी बेसेन्ट और भारत के कई अन्य प्रमुख व्यक्तियों इसके सस्थापक सदस्य बने। 

राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ अतुल ने बताया कि राष्ट्रीय परिषद् व कार्यकारणी की सालाना बैठक में 29 मार्च 2025 को सभी राज्य इकाईयों का पुर्नगठन करने का निर्णय लिया। 

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य इकाई की कार्यकारणी के लिए निशिकांत शर्मा को स्टेट नोडल ऑफिसर, राजेश कुमार को राज्य चेयरमैन, धनेंद्र स्वामी को राज्य संगठन आयुक्त-एस.ओ.सी, सुरेश साख्यान को राज्य इकाई के सचिव, कोषाध्यक्ष श्रीमती अनीता शर्मा, संयुक्त सचिव प्रशांत गुप्ता,पंकज ठाकुर संयुक्त राज्य संगठन आयुक्त एडहॉक स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी हिमाचल बनाया गया है।

नवनियुक्त चेयरमैन राजेश कुमार और राज्य नोडल अधिकारी निशिकांत शर्मा ने  बताया कि हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स का उद्देश्य स्काउटिंग गाइडिंग के माध्यम से युवाओं के मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक विकास में योगदान देना है। ताकि उन्हें पूर्ण और आदर्श इंसान बनाया जा सके। 

स्काउट/गाइड के रूप में, युवा लड़के/लड़कियाँ सामुदायिक विकास, सामाजिक सेवा, साहसिक गतिविधियाँ, योग, सर्वधर्म ध्यान, पर्यावरण संरक्षण, व्यावसायिक कौशल, राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति की भावना, भाईचारा, निष्ठा, अनुशासन और नेतृत्व गुणों आदि से संबंधित बहुत सी गतिविधियाँ कर सकते हैं। ये गतिविधियाँ युवाओं को अच्छे नागरिक बनाने में सक्षम बनाती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow