KCM पब्लिक स्कूल पनोग ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान माता भंगाइनी मंदिर हरिपुरधार में चलाया प्लास्टिक हटाओ अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कल्पना चावला मेमोरियल पब्लिक स्कूल पनोग  द्वारा स्कूल के बच्चो का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण  हरिपुरधार स्थित माता भंगाइनी मंदिर एवं हरिपुरधार के  शिव का किला नामक स्थान पर आयोजित करवाया

Jun 6, 2025 - 16:50
Jun 6, 2025 - 16:51
 0  10
KCM  पब्लिक स्कूल पनोग ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान माता भंगाइनी मंदिर हरिपुरधार में चलाया प्लास्टिक हटाओ अभियान

यंगवार्ता न्यूज़ - पनोग    06-06-2025

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कल्पना चावला मेमोरियल पब्लिक स्कूल पनोग  द्वारा स्कूल के बच्चो का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण  हरिपुरधार स्थित माता भंगाइनी मंदिर एवं हरिपुरधार के  शिव का किला नामक स्थान पर आयोजित करवाया गया। शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं ने माता भंगाइनी मंदिर हरिपुरधार के परिसर तथा शिव मूर्ति के रास्ते में फैले हुए प्लास्टिक के कचरे को एकत्रित कर  पर्यावरण दिवस में अपनी अहम भूमिका निभाई। 

 इस भ्रमण के दौरान बच्चों को प्रकृति एवम पर्यावरण से रूबरू करवा कर पर्यावरण संरक्षण के बारे में  स्कूल की शिक्षिका मोनिका चौहान ने प्लास्टिक कचरे से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्लास्टिक कचरे का दुष्प्रभाव पर्यावरण जीव-जन्तुओं और मानव स्वास्थ्य पर पड़ता है  तथा ये जल, वायु और मिट्टी को  प्रदूषित कर, जल स्रोतों में जमा होकर जल एवम वायु प्रदूषण का कारण बनता है। 

मोनिका चौहान ने  प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण के बारे में जानकारी देते हुए कहा की प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए  सबसे अहम हल यह है कि हमें दैनिक जीवन में प्लास्टिक का कम से कम  उपयोग करना चाहिए। 

दूसरा  प्लास्टिक कचरे का पुनर्चक्रण करके इसके दुष्परिणामों को कम किया जा सकता है तथा प्लास्टिक कचरे के दुष्परिणामों के बारे में समाज में लोगों के बीच  जागरूकता बढ़कर प्लास्टिक से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। 

विश्व पर्यावरण दिवस के इस मौके पर उन्होंने बच्चों को जल स्रोतों की साफ सफाई के साथ शारीरिक ,व्यक्तिगत और सामाजिक स्वच्छता के  बारे में भी बच्चों को जागरूक किया तथा वातावरण में ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधों को रोपित करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर केसीएम पब्लिक स्कूल पनाेग की शिक्षिका तारा शर्मा, पूजा ठाकुर, कौशल्या पोजटा, आशा शर्मा  आदि मोजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow