धारा 356 का दुरुपयोग करते हुए 88 बार प्रदेश की सरकारों को कांग्रेस द्वारा ध्वस्त किया गया : डा. राजीव बिंदल

डाॅ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत जिला सिरमौर का संगोष्ठी कार्यक्रम आज 27 अप्रैल, 2025 को जिला कार्यालय नाहन में सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के नाते नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिरकत की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भाजपा डाॅ. राजीव बिंदल ने की और मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री भाजपा बिहारी लाल शर्मा ने अपना उद्बोधन दिया

Apr 27, 2025 - 14:43
Apr 27, 2025 - 14:51
 0  42
धारा 356 का दुरुपयोग करते हुए 88 बार प्रदेश की सरकारों को कांग्रेस द्वारा ध्वस्त किया गया : डा. राजीव बिंदल
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  27-04-2025
डाॅ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत जिला सिरमौर का संगोष्ठी कार्यक्रम आज 27 अप्रैल, 2025 को जिला कार्यालय नाहन में सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के नाते नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिरकत की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भाजपा डाॅ. राजीव बिंदल ने की और मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री भाजपा बिहारी लाल शर्मा ने अपना उद्बोधन दिया। इस संगोष्ठी कार्यक्रम में सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप , विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी , विधायक रीना कश्यप , प्रदेश सचिव एवं जिला सिरमौर प्रभारी डॉ. डेजी ठाकुर , प्रदेश सचिव मनीष चौहान , पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर , जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता , रेणुका से प्रत्याशी रहे नारायण सिंह , पूर्व जिलाध्यक्ष बलदेव भण्डारी , पूर्व जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता आदि जिला के नेतृत्व ने भाग लिया। 
इस मौके पर बोलते हुए डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व पर सीधा आरोप लगाए कि देश की अनुसूचित जातियों को कांग्रेस पार्टी ने सदैव वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया और उनके विकास के प्रति केवल नारे ही लगाए।  डाॅ. बिंदल ने कहा कि पं0 जवाहर लाल नेहरू ने दलित उद्धारक बाबा साहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर को हर स्थान पर अपमानित किया। डॉ. अंबेडकर की शखसियत ऐसी थी कि वे देश के सबसे बड़े अर्थशास्त्री थे। देश के मजदूरों के कानूनो के जनक थे, दलितों के सुधारक थे और संविधान निर्माता थे इसके बावजूद उनको संविधान सभा से बाहर रखने का भरसक प्रयास पं0 नेहरू ने किया। 1952 और 1954 में बाबा साहब को चुनाव हराने के लिए पं0 जवाहर लाल नेहरू ने जीतोड़ मेहनत की। इतना ही नहीं पं0 नेहरू की कैबिनेट से उन्हें अपमानित होकर त्यागपत्र देना पड़ा। डाॅ. अंबेडकर को भारत रत्न चार दशकों तक कांग्रेस की सरकारों ने नहीं दिया। अटल जी व आडवाणी द्वारा ही उन्हें भारत रत्न दिलवाया गया। 
नरेन्द्र मोदी द्वारा बाबा साहब के नाम पर पंच तीर्थों का निर्माण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  डॉ. बिन्दल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता संविधान की प्रति को लहराते हुए अनर्गल बयानबाजी करते हुए घूमते हैं जिन्होंने संविधान को 76 बार अपनी गद्दी बचाने के लिए, तुष्टीकरण के लिए और वोट प्राप्ति के लिए इस्तेमाल किया वो संविधान को बचाने की सौगंध खाते हुए दिखाई देते है। उन्होनें कहा कि संविधान की धारा 356 का दुरूपयोग करते हुए 88 बार प्रदेश की सरकारांे को कांग्रेस के नेताओं द्वारा ध्वस्त किया गया। 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा लोकतंत्र की हत्या की गई, संविधान की धज्जियां उड़ाई गई और आज उनके वारिस झूठ का पुलिंदा लेकर देश को बरगलाने में लगे हैं। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने डाॅ. भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला और नरेंद्र भाई मोदी ने गरीबों के उद्धार का काम किया, उसकी व्याख्या की। इस मौके पर सांसद सुरेश कश्यप ने मोदी सरकार की 10 वर्षों की उपलब्धियों की चर्चा की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow