पांवटा साहिब में 4.33 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 4.33 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यंगवार्ता न्यूज, पांवटा साहिब 17 सितंबर :
पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 4.33 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को पुलिस टीम विश्वकर्मा चौक पांवटा साहिब के समीप गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति कार नंबर HP12E-9445 में स्मैक/हेरोइन लेकर विकासनगर की ओर से पांवटा साहिब की तरफ आ रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गर्ल्स स्कूल पांवटा साहिब के पास वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 4.33 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान भानू सूद निवासी गांव रेणुका जी, तहसील रेणुका जी, जिला सिरमौर तथा सूरज ठाकुर निवासी गांव मड़ोली, डाकघर अंधेरी, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर के रूप में की है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मादक पदार्थ की बरामदगी और आरोपियों के संबंध में आगामी अन्वेषण शुरू कर दिया है।
What's Your Reaction?

