खैरी पुल पर ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, चालक की मौत
पुलिस थाना काला आम्ब के अंतर्गत खैरी पुल के पास सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। हादसा 16 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे हुआ।
यंगवार्ता न्यूज - कालाआम्ब 17 सितंबर :
पुलिस थाना काला आम्ब के अंतर्गत खैरी पुल के पास सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। हादसा 16 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे हुआ।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, विवेक गोरसी निवासी कैरवाला अपने मोटरसाइकिल पर निजी काम से खैरी की ओर जा रहा था। जब वह खैरी पुल के पास पहुंचा तो उसके आगे चल रहे एक मोटरसाइकिल चालक ने पुल पर जा रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते मोटरसाइकिल ट्रैक्टर की ट्राली से पीछे से टकरा गई।
टक्कर के बाद मोटरसाइकिल चालक सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक ने मौके पर ही वाहन रोक दिया। दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल का नंबर HR85L-3666 पाया गया। घायल चालक की पहचान अमित जैन पुत्र सुमेर चन्द, निवासी लाहडपुर, तहसील बिलासपुर, जिला यमुनानगर, हरियाणा के रूप में हुई।
अमित जैन को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नारायणगढ़ ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस थाना काला आम्ब में मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?

