अनमोल जीवन बचाने को लेकर चैरिटी रन, रन के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह इलाज के लिए जुटाएंगे धन
जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र की रहने वाली युवती के इलाज के लिए अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह ने चैरिटी रन के माध्यम से धन इकट्ठा कर मदद करने का संकल्प किया है। चैरिटी रन के आयोजन को लेकर वीरेंद्र सिंह नाहन में आज मीडिया से बात कर रहे थे।
यंगवार्ता न्यूज नाहन 3 जुलाई, 2026 :
जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र की रहने वाली युवती के इलाज के लिए अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह ने चैरिटी रन के माध्यम से धन इकट्ठा कर मदद करने का संकल्प किया है। चैरिटी रन के आयोजन को लेकर वीरेंद्र सिंह नाहन में आज मीडिया से बात कर रहे थे।
मीडिया से बात करते हुए अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह ने बताया कि राजगढ़ क्षेत्र की रहने वाली ज्योति ने गलती से बैटरी का पानी पी लिया था जिसके कारण उसके गले में इंफेक्शन हो गया है। ज्योति के इलाज के लिए करीब 15 से 20 लाख रुपए की राशि खर्च होनी है। इतनी बड़ी राशि का इंतजाम करने में परिवार असमर्थ है इसलिए लोगों से मदद की अपील की जा रही है।
इस अभियान का उद्देश्य लोगों को मानव सेवा के लिए प्रेरित करना और युवती के इलाज के लिए आर्थिक सहायता जुटाना है। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 4 जुलाई को सुबह 10 बजे इस रन का शुभारंभ किया जाएगा औरदिनभर सोलन बाजार में लोगों से मदद मांगी जाएगी। वही 5 जुलाई को सुबह 8 बजे बजे सोलन से राजगढ़ तक चैरिटी रन आयोजित की जाएगी। इस दौरान लोगों से स्वेच्छा से दान देने की अपील की जाएगी, ताकि युवती के इलाज के लिए आवश्यक धनराशि जुटाई जा सके। उन्होंने बताया कि इस चैरिटी रन में कई संस्थाएं भी उनका सहयोग कर रही है।
What's Your Reaction?