केयर संस्था ने कालाअंब में जांचा लोगों का स्वास्थ्य , मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर में मरीजों की दी निशुल्क दवाइयां

केयर संस्था टारगेटिड इन्टरवेशन परियोजना कालाअंब द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर में किया गया। यह मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी शिमला एवं जिला स्वास्थ्य विभाग सिरमौर , स्वास्थ्य खण्ड नाहन (धगेड़ा) के सौजन्य से आयोजित किया गया। इस नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में चिकित्सा खण्ड धगेडा  (नाहन )की ओर से डॉक्टर गौरव एवं डॉक्टर कृतिका सहित लेब टीम,फार्मेसी टीम एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

Apr 27, 2025 - 14:45
Apr 27, 2025 - 14:52
 0  64
केयर संस्था ने कालाअंब में जांचा लोगों का स्वास्थ्य , मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर में मरीजों की दी निशुल्क दवाइयां
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  27-04-2025
केयर संस्था टारगेटिड इन्टरवेशन परियोजना कालाअंब द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर में किया गया। यह मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी शिमला एवं जिला स्वास्थ्य विभाग सिरमौर , स्वास्थ्य खण्ड नाहन (धगेड़ा) के सौजन्य से आयोजित किया गया। इस नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में चिकित्सा खण्ड धगेडा  (नाहन )की ओर से डॉक्टर गौरव एवं डॉक्टर कृतिका सहित लेब टीम,फार्मेसी टीम एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 
इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में रक्तचाप , हिमोग्लोबिन , टीबी , एचआईवी , हेपेटाइटिस बी एवं सी , यौनसंचारित रोग , मधुमेह (शुगर) इत्यादि बीमारियों की निशुल्क जांच की गई। निशुल्क टेस्ट एवं निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। इसके साथ साथ उपस्थित लोगों को जागरूक भी किया गया। सर्व प्रथम केयर संस्था के परियोजना निदेशक रमेश अत्री ने उपस्थित सभी चिकित्सकों , धान ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर एवं अन्य उपस्थित सभी का स्वागत एवं अभिनंदन किया और शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज के समय में नशे ने हमारे समाज को पुरी तरह जकड़ लिया है।
इसलिए हम सब का दायित्व बनता है कि हमें अपने बच्चों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए , क्योंकि आज की युवा पीढ़ी सबसे अधिक नशे के जाल में फंसती जा रही है। जिसकी वजह से टीबी , एचआईवी , हेपेटाइटिस बी एवं सी और यौनसंचारित रोग के फैलने के ज्यादा चांस है। इस निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में केयर"संस्था कालाअंब के परियोजना प्रबंधक जयपाल  एवं उनकी पुरी टीम ने  इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में भरपूर सहयोग किया। अतं मे केयर संस्था काला आबं के कार्यकर्ता महेश कुमार ने उपस्थित सभी चिकित्सकों एवं सभी पैरामेडिकल स्टाफ और प्रधान ग्राम पंचायत तिलोकपुर एवं सभी सहभागियों का धन्यवाद किया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow