हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ऐतिहासिक शिव मंदिर कुम्हार गली में 108 सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन

हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ऐतिहासिक शिव मंदिर कुम्हार गली में 108 सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई

Apr 1, 2026 - 19:51
Apr 1, 2026 - 20:10
 0  7
हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ऐतिहासिक शिव मंदिर कुम्हार गली में 108 सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    01-04-2026

हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ऐतिहासिक शिव मंदिर कुम्हार गली में 108 सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कल हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर कुम्हार गली स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में भक्ति का विशेष माहौल बनने जा रहा है। इस मंदिर से लोगों की अटूट आस्था है और यहां पर स्वयंभू शिवलिंग के रूप में भोलेनाथ साक्षात विराजमान है। यहां चौथी बार 108 सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। 

इस दौरान शहर की अमन शांति के लिए भी भगवान भोलेनाथ और हनुमान जी से प्रार्थना की जाएगी। यह आयोजन दोपहर 3 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा, जिसमें सुंदरकांड का 108 बार सामूहिक पाठ किया जाएगा जिसका आरती के बाद समापन होगा। 

उन्होंने कहा कि शुरुआती तौर पर यहां 51 लोगों ने इस सुंदर कांड पाठ की शुरुआत की थी और धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। आयोजन समिति के अनुसार, इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow