नाहन शहर में अब कार के साथ दोपहिया वाहनों को भी मिलेगी पार्किंग,36.12 लाख रुपये में MC की तीन पार्किंग नीलाम
नाहन शहर में पहली बार कार के साथ-साथ दोपहिया वाहनों को भी पार्किंग उपलब्ध होगी। दोपहिया वाहन चालकों की समस्या को हुए देखते अब शहर में तीन स्थानों पर पार्किंग की नीलामी में नगर परिषद ने दोपहिया वाहनों को भी शामिल
MC की गत वर्ष के मुकाबले 12.08 लाख रुपये की अधिक कमाई,बाईक चालकों को मिलेंगी बड़ी राहत
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 01-04-2026
नाहन शहर में पहली बार कार के साथ-साथ दोपहिया वाहनों को भी पार्किंग उपलब्ध होगी। दोपहिया वाहन चालकों की समस्या को हुए देखते अब शहर में तीन स्थानों पर पार्किंग की नीलामी में नगर परिषद ने दोपहिया वाहनों को भी शामिल किया है।
नगर परिषद के कार्यकारी संजय कुमार ने बताया कि गत वर्ष कुल 24.04 लाख रुपये में तीनों पार्किंग नीलाम हुईं थी जबकि इस बार यह 36.12 लाख रुपये में नीलाम हुई है।
उन्होंने बताया कि नगर परिषद ने शहर में पक्का टैंक, शिमला रोड व ढाबों मोहल्ला में स्थित पार्किंग को खुली बोली के जरिए नीलाम किया है और अब कार के साथ साथ दोपहिया वाहनों को भी पार्किंग को लेकर स्थान दिया गया।
उन्होंने बताया कि बीते वर्ष की अपेक्षा 12.08 लाख रुपये अधिक कमाई हुई है। उन्होंने बताया कि ठेकेदारों को निर्देश दिए गए है कि पार्किंग की शुल्क सूची पार्किंग स्थल पर लगानी सुनिश्चित करनी होगी ताकि लोगों से अधिक शुल्क न वसूला जा सके।
What's Your Reaction?




