सिरमौर जिला में पर्याप्त मात्रा में घरेलू सिलैंडर उपलब्ध,नियमित रूप से की जा रही घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई

सीमावर्ती जिला जिला में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध है और लोगों को नियमित रूप से गैस सिलेंडर की सप्लाई भी की जा रही है खाद्य नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की

Apr 1, 2026 - 19:55
Apr 1, 2026 - 20:14
 0  25
सिरमौर जिला में पर्याप्त मात्रा में घरेलू सिलैंडर उपलब्ध,नियमित रूप से की जा रही घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई

डिमांड पर कमर्शियल सिलेंडर भी करवाई जा रहे उपलब्ध

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    01-04-2026

सीमावर्ती जिला जिला में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध है और लोगों को नियमित रूप से गैस सिलेंडर की सप्लाई भी की जा रही है खाद्य नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की जा रही है।

नाहन में मीडिया से बात करते हुए जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक शमशेर सिंह ने कहा कि सिरमौर जिला में नियमित रूप से गैस सिलेंडर की सप्लाई की जा रही है उन्होंने कहा कि विभाग के पास मौजूदा समय में करीब 3200 घरेलू गैस सिलेंडर और 400 के करीब कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध है।  

उन्होंने कहा की डिमांड के मुताबिक अब होटल,ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों को कमर्शियल गैस सिलेंडर मुहैया करवाए जा रहे है। जिला के सभी क्षेत्रों में नियमित तौर पर गैस सिलेंडर की सप्लाई की जा रही है ऐसे में लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक रूप से गैस सिलैंडरो का भंडारण न करें। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow