हिमाचल प्रदेश विधानसभा से भाजपा का वॉकआउट, पंचायत चुनाव से जुड़ी नई नोटिफिकेशन पर हंगामा
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बुधवार को पंचायत चुनाव से जुड़े नई नोटिफिकेशन पर हंगामा देखने को मिला. भारतीय जनता पार्टी विधायक दल ने नई नोटिफिकेशन का विरोध किया. इसके लिए उन्होंने विधानसभा में नियम- 67 के तहत चर्चा मांगी. हंगामे के बीच पहले सदन को स्थगित करना पड़ा
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 01-04-2026
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बुधवार को पंचायत चुनाव से जुड़े नई नोटिफिकेशन पर हंगामा देखने को मिला. भारतीय जनता पार्टी विधायक दल ने नई नोटिफिकेशन का विरोध किया. इसके लिए उन्होंने विधानसभा में नियम- 67 के तहत चर्चा मांगी. हंगामे के बीच पहले सदन को स्थगित करना पड़ा. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष और सत्तापक्ष के सदस्यों को बोलने का मौक़ा दिया।
दोनों तरफ़ से आने के बाद नियम सांसद के तहत स्थगन प्रस्ताव को मंज़ूर नहीं किया गया. इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने सदन से वॉक आउट कर दिया. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली को लोकतंत्र की हत्या करने वाला बताया है. ग़ौर हो कि हिमाचल सरकार ने जिला उपायुक्तों को चुनाव रोस्टर में पांच फ़ीसदी तक बदलाव करने की शक्ति दी है.
सदन के बाहर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसे गंभीर विषय क़रार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर पंचायत चुनाव टालने की कोशिश कर रही है. सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट से भी सरकार को मुंह की खानी पड़ी. जयराम ठाकुर ने नई नोटिफिकेशन को पूरी तरह से गलत बताया।
उन्होंने कहा कि सरकार अपनी गलत कार्यप्रणाली से लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि सदन में सरकार की ओर से जो तर्क दिए जा रहे हैं, वह सरासर ग़लत हैं. जयराम ठाकुर ने सरकार की कथनी और करनी में फ़र्क बताया।
वहीं, भारतीय जनता पार्टी के विधायक रणधीर शर्मा ने राज्य सरकार की ओर से जारी की गई नोटिफिकेशन को ग़लत बताया. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जो तर्क दिए जा रहे हैं, वह सही नहीं हैं. उन्होंने कहा कि सरकार को नियमों की परिधि में रह कर काम करने की आवश्यकता है. रणधीर शर्मा ने कांग्रेस सरकार की मंशा पर भी सवाल खड़े किए।
हिमाचल प्रदेश और पंजाब बॉर्डर के बीच जारी तनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार की एंट्री टैक्स की नई दरों का भी विरोध किया. BJP विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री से सदन में अलग बयान देते हैं और लिस्ट में अलग रेट दिखाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस बढ़ोतरी की वजह से बॉर्डर में तनाव का माहौल है. मुख्यमंत्री किसी की बात नहीं सुनते. उन्हें संबंध में मुद्दे की मामले की गंभीरता को देखते हुए एक बैठक घर फ़ैसला लेना चाहिए था।
What's Your Reaction?




