सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए प्रेरणा बने यूपीएससी परीक्षा पास कर चुके सुशांत चौहान 

यूपीएससी की परीक्षा पास कर चुके नाहन विधानसभा क्षेत्र के देवका पुडला निवासी 23 वर्षीय सुशांत चौहान आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शमशेर नाहन पहुंचे जहां से उन्होंने जमा दो की परीक्षा पास की थी।  स्कूल पहुंचने पर सुशांत चौहान का स्कूल प्रबंधन द्वारा स्वागत किया गया

Mar 10, 2026 - 19:05
 0  19
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए प्रेरणा बने यूपीएससी परीक्षा पास कर चुके सुशांत चौहान 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  10-03-2026
यूपीएससी की परीक्षा पास कर चुके नाहन विधानसभा क्षेत्र के देवका पुडला निवासी 23 वर्षीय सुशांत चौहान आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शमशेर नाहन पहुंचे जहां से उन्होंने जमा दो की परीक्षा पास की थी।  स्कूल पहुंचने पर सुशांत चौहान का स्कूल प्रबंधन द्वारा स्वागत किया गया। 
मीडिया से बात करते हुए स्कूल के प्रिंसिपल आरके चौहान ने बताया कि सुशांत ने 2020 में इसी सरकारी स्कूल से जमा दो की परीक्षा पास की थी और आज यूपीएससी की परीक्षा को पास किया है जो स्कूल के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है। उन्होंने कहा कि सुशांत पहले से ही मेधावी छात्र था और स्कूल में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों में आगे रहता यूपीएससी की परीक्षा पास कर चुके सुशांत चौहान ने कहा कि इसी स्कूल से उन्होंने जमा एक और जमा दो परीक्षा पास की थी।
 सुशांत चौहान ने कहा कि सरकारी स्कूलों को लेकर बच्चों में कई तरह के सवाल रहते है मगर सरकारी स्कूलों में भी अच्छी पढ़ाई होती है। उन्होंने कहा कि यहां पढ़ाई के दौरान उन्हें शिक्षकों का भरपूर सहयोग मिला जिसकी बदौलत आज उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow