खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने किया कई संस्थानों का निरीक्षण बोले , सरकार को भेजेंगे  जांच में पाई अनियमितताओं की रिपोर्ट 

जिला सिरमौर के चार दिवसीय दौरे पर पहुंचे हिमाचल प्रदेश खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानी पीडीएस व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया गया और जहां-जहां अनियमितताएं सामने आईं जिसकी रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है। आयोग के अध्यक्ष पीसी कटयाल नाहन में आज पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

Mar 10, 2026 - 19:08
Mar 10, 2026 - 19:43
 0  23
खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने किया कई संस्थानों का निरीक्षण बोले , सरकार को भेजेंगे  जांच में पाई अनियमितताओं की रिपोर्ट 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  10-03-2026
जिला सिरमौर के चार दिवसीय दौरे पर पहुंचे हिमाचल प्रदेश खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानी पीडीएस व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया गया और जहां-जहां अनियमितताएं सामने आईं जिसकी रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है। आयोग के अध्यक्ष पीसी कटयाल नाहन में आज पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। 
मीडिया से बात करते हुए आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि 7 मार्च से 10 मार्च तक इस चार दिवसीय सिरमौर दौरे के दौरान उन्होंने कई स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र ,आदर्श कारागार नाहन सहित कई डिपो आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान अधिकतर स्थानों पर व्यवस्था काफी हद तक ठीक देखने को मिला परंतु कुछ स्थानों पर अनियमिताएं भी देखने को मिली जिसकी रिपोर्ट खाद्य आयोग ने सरकार को भेज दी है। उन्होंने बताया कि इसी संबंध में डीसी कार्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन भी किया गया, जिसमें अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 
खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि जिले में पीडीएस प्रणाली सुचारू रूप से चल रही है और पात्र लोगों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए विभाग विशेष ध्यान दे रहा है। उन्होंने कहा कि  पीडीएस के तहत वितरित होने वाली खाद्य सामग्री की मात्रा और गुणवत्ता की जांच के लिए विभाग को सप्लाई करने वाली आटा मिल और डिपो से सैंपल भी लिए जाएंगे जिसको लेकर आयोग ने सरकार को भी सुझाव भेज दिए है।
 
What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow