15 वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत विकास कार्यो का निष्पादन समय व पारदर्शिता से पूर्ण करें अधिकारी : सीमा कन्याल
जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल की अध्यक्षता में आज यहां जिला परिषद की विशेष बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में 15वें वित्त आयोग के तहत वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक जिला सिरमौर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यो की समीक्षा की गई। जिला परिषद अध्यक्ष ने जिला में कार्यरत सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए की वह 15वें वित्त आयोग के तहत वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक किए गए विकास कार्यो को शीघ्र पूर्ण कर उपयोगिता प्रमाण पत्र अविलम्ब प्रेषित करना सुनिश्चित करें
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 12-08-2025
What's Your Reaction?



