सरकार ने ठोडा को अंडर 19 खेलों के तहत दी है मंज़ूरी , रिहाली मेला शिलाघुण्ड में बोले , शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज उपमंडल ठिओग के अंतर्गत बगैन में मौजूद रहें जहाँ पर उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगैन के भवन के निर्माण कार्य का निरिक्षण किया।गौरतलब है कि इस भवन का निर्माण पिछले कई वर्षों से लंबित पड़ा है। रोहित ठाकुर ने इस निर्माण से सम्बंधित सभी अधिकारियो को निर्देश दिये है कि यह कार्य नवम्बर तक पूरा कर लिया जाये।उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्य के लिए शेष राशि भी शीघ्र ही उपलब्ध करवा दी जाएगी

Aug 16, 2025 - 19:04
Aug 16, 2025 - 19:32
 0  29
सरकार ने ठोडा को अंडर 19 खेलों के तहत दी है मंज़ूरी , रिहाली मेला शिलाघुण्ड में बोले , शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  16-08-2025

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज उपमंडल ठिओग के अंतर्गत बगैन में मौजूद रहें जहाँ पर उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगैन के भवन के निर्माण कार्य का निरिक्षण किया।गौरतलब है कि इस भवन का निर्माण पिछले कई वर्षों से लंबित पड़ा है। रोहित ठाकुर ने इस निर्माण से सम्बंधित सभी अधिकारियो को निर्देश दिये है कि यह कार्य नवम्बर तक पूरा कर लिया जाये।उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्य के लिए शेष राशि भी शीघ्र ही उपलब्ध करवा दी जाएगी। इस भवन की सबसे ऊपरी मंजिल पर परीक्षा भवन बनाने के लिए तकनीकी पहलुओं पर विचार विमर्श करने के बाद मंज़ूर कर लिया जायेगा। शिक्षा मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय बगैन का भवन जो 25 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन है उसे अगले माह तक पूरा कर लिया जायेगा। यह निर्माण कार्य रिकॉर्ड समय में पूरा हो रहा है। 
रोहित ठाकुर अपने दौरे के अगले चरण में शिला घुण्ड पहुंचे जहाँ पर उन्होंने ऐतिहासिक रिहाली मेला में भाग लेकर देवता ग्रहणेश्वर के मंदिर में शीश नवाया और देवता का आशीर्वाद लिया। रोहित ठाकुर ने सभी देवठी शिलघुण्ड निवासियों को रिहाली मेला की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है और यह आवश्यक है कि हम सब इन सांस्कृतिक धरोहरों को संजो कर रखे जिसे हमारी महान और अनूठी देव संस्कृति अनंत काल तक संरक्षित रह सके। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए बताया कि हमारी संस्कृति हमें आपसी प्रेम सद्भाव और मेलजोल का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि हमें जहाँ वर्त्तमान वैज्ञानिक युग में वैश्विक परिस्थितियों में सबके साथ आगे बढ़ना होगा, वहीं यह भी ज़रूरी है कि हम अपनी पुरातन और मूल संस्कृति से जुड़े रहे। उन्होंने बताया कि ठोडा हमारे पहाड़ी क्षेत्र का एक ऐतिहासिक खेल है जिसका इतिहास महभारत कालीन योद्धाओं से जुड़ा हुआ है। वर्त्तमान समय में इस खेल में शाठी और पांशी क्षेत्र के लोग आपस में धनुष बाण से खेलते हैं। 
इसमें शाठी कोरवों और पांशी पांडवो का प्रतिनिधित्व करते हैं। रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने ठोडा को अंडर 19 खेलों के अंतर्गत मंज़ूरी प्रदान की है। अब यह प्रतियोगिताएँ स्कूलों के स्तर पर आयोजित की जाएंगी। साथ ही अपनी बोलियों को जीवंत रखने की दिशा में सरकार ने स्कूलों में प्रत्येक शनिवार को आधा घंटा अपनी बोली में वार्तालाप करने का निर्णय लिया है जिससे स्कूली बच्चे अपनी भाषा और बोली से जुड़े रहें। रोहित ठाकुर ने मेले में आयी 4 ठोडा टीमों को 10-10 हज़ार रूपये और मेला कमेटी को 50 हज़ार रूपये देने की घोषणा भी की। साथ ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगैन की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गए सांस्कृतिक कार्यक्रम पर 10 हज़ार रूपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिये। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रजनीश किमटा, मेला कमेटी प्रधान चेतराम चंदेल, प्रधान ग्राम पंचायत धमयाना रीना देवी, प्रधान ग्राम पंचायत बगैन मीरा देवी एवं आसपास के क्षेत्रों से आये हुए श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow