खिलाड़ियों को दी जा रही हर संभव सुविधा , ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को भी खेलों में आगे लाने की कोशिश : सुरेश कश्यप 

शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने कहा है कि केंद्र सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है और देश के खिलाड़ी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं सांसद सुरेश कश्यप ने नाहन में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान भैया उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया

Aug 29, 2025 - 19:58
Aug 29, 2025 - 20:11
 0  39
खिलाड़ियों को दी जा रही हर संभव सुविधा , ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को भी खेलों में आगे लाने की कोशिश : सुरेश कश्यप 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  29-08-2025
शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने कहा है कि केंद्र सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है और देश के खिलाड़ी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं सांसद सुरेश कश्यप ने नाहन में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान भैया उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। 
मीडिया से बात करते हुए सांसद सुरेश कश्यप ने  राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई दी और हॉकी जगत के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने देश में हॉकी को एक नई पहचान दिलाई और 1928 से लेकर 1936 तक लगातार स्वर्ण पदक देश को दिलाए।  उन्होंने कहा कि आज का दिन विशेष रूप से मनाया जाता है और मेजर ध्यानचंद के नाम से मेधावी खिलाड़ियों को खेल सम्मान भी दिए जाते है। 
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार खेलों के क्षेत्र में कई निर्णय ले रही है और यही कारण है कि देश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार की कोशिश है कि ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों को भी मंच प्रदान किया जा सके और इस दिशा में कई अहम कदम उठाए जा रहे है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow