कर्मचारियों की जेब पर प्रदेश सरकार ने डाला डाका , हर महीने 10 से 15 हजार वेतन की होगी कटौती : राजीव बिन्दल 

हिमाचल सरकार द्वारा कर्मचारियों के वेतनमान को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए फैसले को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कर्मचारी विरोधी बताते हुए कहा है कि सरकार सीधे तौर पर कर्मचारियों के जेब पर डाका डालने का काम कर रही है। राजीव बिंदल जिला मुख्यालय नाहन स्थित भाजपा दीप कमल कार्यालय में पार्टी द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे

Sep 7, 2025 - 19:35
Sep 7, 2025 - 19:45
 0  46
कर्मचारियों की जेब पर प्रदेश सरकार ने डाला डाका , हर महीने 10 से 15 हजार वेतन की होगी कटौती : राजीव बिन्दल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  07-09-2025
हिमाचल सरकार द्वारा कर्मचारियों के वेतनमान को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए फैसले को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कर्मचारी विरोधी बताते हुए कहा है कि सरकार सीधे तौर पर कर्मचारियों के जेब पर डाका डालने का काम कर रही है। राजीव बिंदल जिला मुख्यालय नाहन स्थित भाजपा दीप कमल कार्यालय में पार्टी द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। राजीव बिंदल ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों को तोहफा दिया था कि 2 वर्ष के नियमितीकरण के बाद राइटर के रूप में विशेष वेतन कर्मचारियों को मिलेगा जिसे अब प्रदेश सरकार ने विड्रोल कर दिया है उन्होंने कहा कि इसके विड्रोल करने से प्रत्येक कर्मचारी के वेतनमान में 10 से 15 हजार रुपए की कटौती उनके वेतन में होगी। 
उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले ने कर्मचारियों की जेब पर डाका डाला है जबकि कर्मचारियों को झूठे आश्वासन देकर ही यह सरकार सत्ता में आई थी। राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश की सरकार लगातार लोगों से पैसे वसूलने में लगी हुई है सरकार ने सत्ता में आते ही डीजल और पेट्रोल पर टैक्स बढ़ाया जिससे 3 साल में करीब 10 हजार करोड़ रुपये आम जनता की जेब से लुटा गया है। उन्होंने कहा कि स्टांप ड्यूटी में बढ़ोतरी, HRTC किराए में बढ़ोतरी के साथ ही महंगाई के नाम पर बिजली के दामों में भी 44 प्रतिशत इजाफा किया ।उन्होंने कहा बिजली के बढ़े हुए बिजली बिलों ने तबाही मचाई हुई है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां प्रदेश की सरकार लूटने का काम कर रही है वहीं जबकि दूसरी तरफ केंद्र सरकार लोगों को राहत देने में लगी हुई है। केंद्र ने मध्यम वर्गीय परिवार को राहत देकर 12 लाख तक की आय को टैक्स फ्री किया है वहीं दूसरी तरफ जीएसटी में भी बड़ी राहत दी है। 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने चंबा जिला में आपदा प्रभावितों को मदद देने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी आभार जताया है राजीव बिंदल ने कहा कि आज हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा आपदा प्रभावितों के लिए राहत सामग्री से भर 10 ट्रकों को पंचकूला से रवाना किया गया है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी लगातार आपदा प्रभावितों तक हर संभव मदद पहुंचा रही है। डॉ.बिंदल ने इस अवसर कहा कि आपदा कि इस संकट की घड़ी में संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता तन -मन से समर्पित होकर कार्य कर रहा है और भाजपा परिवार पीड़ितों के साथ खड़ा है। डॉ. बिंदल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार से समाज का हर वर्ग दुखी है। कांग्रेस सरकार ने जो गारंटीयां जनता को दी थी जनता पूछ रही है वो कहाँ है। 
डॉ. बिंदल ने कांग्रेस सरकार द्वारा कर्मचारी वर्ग के खिलाफ गत दिन लिए गए निर्णय पर कहा कि इससे प्रदेश के कर्मचारी को 10 हजार से 20 हजार रुपये का प्रतिमाह नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से कर्मचारी वर्ग की कमर टूट जाएगी, सरकार को इस निर्णय को वापिस लेना चाहिए। डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल में आई आपदा में कांग्रेस सरकार की भूमिका अत्यंत गैर जिम्मेदाराना रही है। उन्होंने कहा कि पुरे प्रदेश में सड़क, बिजली, पानी की स्थिति खराब है। जिस प्रकार मणि महेश के श्रद्धालुओं को मुसीबत झेलनी पड़ी और सरकार और प्रशासन मौन बना रहा वह बहुत दुख दायी है। 
मीडिया सह संयोजक विक्रम वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि हम सबको कांग्रेस की प्रताड़ना से डरने की जरूरत नहीं है हम सब एक जुट होकर कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों का विरोध करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल , भाजपा उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर , जिला महामंत्री तपेन्द्र शर्मा , प्रीत मोहन शर्मा , मंडल अध्यक्ष संजय पुंडीर , सुशील शर्मा के अलावा भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow