सराज पहुंच आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर , पड़ितों को बांटी राहत सामग्री

मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार को लोगों से छीनने की जिद सवार है। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद से ही सरकार द्वारा लोगों से सुख सुविधा और हक छीनने का यह सिलसिला लगातार जारी है। लोगों से उनके अधिकार छीनने की इस मनमानी से प्रदेश का ही नुकसान होगा। लोगों के डीए, मेडिकल बिल छीनते छीनते सरकार अब लोगों का हायर ग्रेड पे छीनने पर आ गई है।

Sep 7, 2025 - 19:33
Sep 7, 2025 - 19:44
 0  41
सराज पहुंच आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर , पड़ितों को बांटी राहत सामग्री

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  07-09-2025
मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार को लोगों से छीनने की जिद सवार है। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद से ही सरकार द्वारा लोगों से सुख सुविधा और हक छीनने का यह सिलसिला लगातार जारी है। लोगों से उनके अधिकार छीनने की इस मनमानी से प्रदेश का ही नुकसान होगा। लोगों के डीए, मेडिकल बिल छीनते छीनते सरकार अब लोगों का हायर ग्रेड पे छीनने पर आ गई है। 2 साल बाद रेगुलर करने का हक सरकार पहले ही छीन चुकी है। कॉन्ट्रैक्चुअल भर्ती को जॉब ट्रेनी भी बना दिया है। खाली पड़े पद , आउटसोर्स पर काम कर रहे लोगों की नौकरियां , न्यायालय द्वारा लोगों को मिल चुके वरिष्ठता के लाभ भी सरकार द्वारा घोषित या अघोषित रूप से लगातार छीना जा रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि लोग सरकारों को इसलिए चुनते हैं कि वह प्रदेश का कुछ भला कर सके। 
उन्हें कुछ दे सके, प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जा सके। इसलिए नहीं कि जो लोगों के पास है सरकार उसे भी छीन ले, जो विकास पहले हुआ है उसे भी किसी प्रकार नष्ट कर दे। लोगों को उत्साहित करने के बजाय हतोत्साहित करे। लेकिन वर्तमान में व्यवस्था परिवर्तन के नाम से सुख की सरकार चला रहे मुख्यमंत्री उल्टी राह पर चल रहे हैं। उनका व्यवस्था परिवर्तन तथा सुख की सरकार ' व्यथा और पतन’ तथा ’दुख की सरकार’ के रूप में कार्य कर रही है। किसी भी लोकतांत्रिक देश में ऐसी सरकार पहली बार आई है जो लोगों को कुछ देने के बजाय उनसे छीनने में प्रसन्नता महसूस करती है। जयराम ठाकुर ने कहा कि लोगों को मिल रही सुख- सुविधाओं को सुधारना और आगे बढ़ना ही सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने पहले दिन से ही अपना इरादा साफ कर दिया था कि वह प्रदेश को आगे बढ़ाने की बजाय पीछे ले जाने का काम करेंगे। यह सरकार प्रदेश में विश्वविद्यालय, अस्पताल, महा विद्यालय, विद्यालय, मंडल , उप मंडल, ब्लॉक ऑफिस आज की संख्या बढ़ाने की बजाय घटाने पर युद्ध स्तर पर कार्य कर रहीहै। 
इसी का यह परिणाम है की लगभग ढाई साल के कार्यकाल में सरकार द्वारा 2000 से ज्यादा चले हुए संस्थान बंद कर दिए गए। सरकार में छीनने की बेताबी इतना ज्यादा थी कि बिना मंत्रिमंडल के गठन के ही ताला बाजी का सिलसिला चल पड़ा। सरकार के इस तानाशाही और मनमानी की कीमत पूरा प्रदेश चुका रहा है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लेने आ रहे हैं। उनका हम समस्त हिमाचल प्रदेश की तरफ से स्वागत करते हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री धर्मशाला में बैठक करेंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वह भी धर्मशाला जा रहे हैं। इस दौरान वह प्रदेश भर में आपदा से हुए नुकसान के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत करवाएंगे। जयराम ठाकुर ने आज सराज विधानसभा क्षेत्र के बगड़ा थाच और बहल सैंज के आपदा प्रभावित परिवारों से खुनाची गांव में जाकर मुलाकात की। 
उन्होंने कहा कि चिंता की बात है कि खुनाची गांव भी लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण धीरे-धीरे धँस रहा है। गाँव में अब तक कुल 50 घर प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 12 मकान पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो चुके हैं जिस कारण प्रभावितों को नजदीक खुनाची स्कूल में रहना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त गाँव तक जाने वाली सड़क भी अवरुद्ध हो चुकी है, जिससे यहाँ के लोगों की सबसे बड़ी आजीविका सेब की फसल खेतों में ही सड़कर खराब हो गई है। यह स्थिति स्थानीय किसानों और बागवानों के लिए बेहद दुखदायी है। आज प्रभावित परिवारों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री भी वितरित की। इस कठिन परिस्थिति में उनके साथ खड़ा हूँ और सरकार से आग्रह करता हूँ कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र पुनर्वास और उचित सहायता प्रदान की जाए। साथ ही उन्होंने लोगों से बारिश में सुरक्षित रहने का निवेदन किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />