बास्केटबॉल के अंडर-19 बॉयज एंड गर्ल्स के ट्रायल में पहुंचे 40 खिलाड़ी , चयनित टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग

जिला मुख्यालय नाहन में बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा अंडर-19 बॉयज और गर्ल्स के लिए बास्केटबॉल के ट्रायल आयोजित किए गए , जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयनित खिलाड़ी हमीरपुर में होने जा रही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगें। 

Mar 29, 2026 - 18:52
Mar 29, 2026 - 19:19
 0  25
बास्केटबॉल के अंडर-19 बॉयज एंड गर्ल्स के ट्रायल में पहुंचे 40 खिलाड़ी , चयनित टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  29-03-2026

जिला मुख्यालय नाहन में बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा अंडर-19 बॉयज और गर्ल्स के लिए बास्केटबॉल के ट्रायल आयोजित किए गए , जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयनित खिलाड़ी हमीरपुर में होने जा रही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगें। 
मीडिया से बात करते हुए जिला सिरमौर बास्केटबॉल संघ की चयन समिति सदस्य इकबाल कौर ने बताया कि संघ की ओर से अंडर-19 बॉयज और गर्ल्स के ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल में जिले भर से करीब 40 बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों के फिटनेस, स्किल और गेम प्रदर्शन के आधार पर टीमों का चयन किया गया। 
चयनित खिलाड़ी अब 3 से 5 अप्रैल तक हमीरपुर में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। टीमों को दो अप्रैल को जिला मुख्यालय नाहन से रवाना किया जाएगा। इस दौरान चयन समिति के सदस्यों ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने उम्मीद जताई है कि यह टीमें खेल का बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिला सिरमौर का नाम रोशन करेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow