वरिष्ठ नागरिकों के लिए मददगार साबित हो रही कार्यशाला , अंतिम दिन आयोजित किये स्वास्थ्य जांच शिविर और योग सत्र  

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम के तहत आयोजित 6 दिवसीय कार्यशाला का आज समापन हो गया। कार्यक्रम में डीसी सिरमौर प्रियंका गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यशाला के अंतिम दिन आज वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर और योग सत्र का आयोजन किया गया। 

Mar 18, 2026 - 19:34
Mar 18, 2026 - 19:57
 0  6
वरिष्ठ नागरिकों के लिए मददगार साबित हो रही कार्यशाला , अंतिम दिन आयोजित किये स्वास्थ्य जांच शिविर और योग सत्र  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  18-03-2026
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम के तहत आयोजित 6 दिवसीय कार्यशाला का आज समापन हो गया। कार्यक्रम में डीसी सिरमौर प्रियंका गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यशाला के अंतिम दिन आज वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर और योग सत्र का आयोजन किया गया। 
मीडिया से बात करते हुए डीसी प्रियंका वर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा इस कार्यशाला का आयोजन किया गया था और इस तरह की कार्यशालाएं वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेहद मददगार साबित होती है। उन्होंने कहा कि 6 दिन वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग-अलग सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई और आज वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लिया। 
उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष देखभाल की आवश्यकता देखी जा रही है। ऐसे में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा इस तरह की पहल किया जाना सराहनीय कदम है।
 
What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow