किसकी शय पर प्रदेश में तांडव मचा रहा नशा माफिया , आए दिन नशे के ओवर डोज से हो रही मौतें , सरकार नाकाम : जयराम ठाकुर

शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में नशे का कारोबार अपने चरम पर है। नशे की वजह से प्रदेश में लोग जान गंवा रहे हैं। नशे का कारोबार करने वाले पूरी तरह से बेकाबू हैं। नशा माफिया पूरे प्रदेश में तांडव मचा रहे हैं। जो वर्तमान हालात हैं वह वह बहुत चिंताजनक और शर्मनाक है। प्रदेश में पिछले एक हफ्ते में नशे के ओवरडोज की वजह से तीन युवाओं की दुखद मृत्यु का मामला सामने आ चुका है

Feb 27, 2025 - 19:55
Feb 27, 2025 - 20:13
 0  30
किसकी शय पर प्रदेश में तांडव मचा रहा नशा माफिया , आए दिन नशे के ओवर डोज से हो रही मौतें , सरकार नाकाम : जयराम ठाकुर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   27-02-2025
शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में नशे का कारोबार अपने चरम पर है। नशे की वजह से प्रदेश में लोग जान गंवा रहे हैं। नशे का कारोबार करने वाले पूरी तरह से बेकाबू हैं। नशा माफिया पूरे प्रदेश में तांडव मचा रहे हैं। जो वर्तमान हालात हैं वह वह बहुत चिंताजनक और शर्मनाक है। प्रदेश में पिछले एक हफ्ते में नशे के ओवरडोज की वजह से तीन युवाओं की दुखद मृत्यु का मामला सामने आ चुका है। यह आधिकारिक तौर पर समाचारों में आया है, असली संख्या और भी बड़ी है, ऐसे बहुत मामले सामने भी नहीं आ पाते हैं। यह सोचकर मन दुख से भर जाता है कि नशे की वजह से लोगों को अपनी जान गवानी पड़ रही है। देवभूमि के युवाओं के साथ हम ऐसा नहीं होने देंगे। हमें नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर फेल है। दुःखद स्थिति यह है कि इस पूरे प्रकरण में सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। नशे के बड़े सौदागर  माफिया अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार करे। 
भारतीय जनता पार्टी नशे के खिलाफ लड़ाई सरकार का साथ पूरा साथ देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश से नशे की विदाई होनी चाहिए और नशा माफिया का साम्राज्य नष्ट होना चाहिए। इसके लिए विपक्ष सरकार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। हम अपने प्रदेश के युवाओं को नशे के मकड़जाल में नहीं फंसने दे सकते हैं। भाजपा नशे के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है। 19 जुलाई 2024 को ऊना में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्य समिति में नशे के खिलाफ प्रभावी लड़ाई का प्रस्ताव भी पास किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि जब से व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार आई है प्रदेश में नशे का आतंक बेकाबू हो गया है। उसके पीछे नशा माफिया को मिल रहा राजनीतिक संरक्षण है। संरक्षण की वजह से प्रशासन भी कई बार अपना काम ठीक से नहीं कर पाता है। ऐसा एक बार नहीं बार-बार देखने को मिला जब प्रदेश में किसी भी प्रकार की माफिया के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करने की सोची तो राजनीतिक दखल उसमें आड़े आया। हाल ही में नशा माफिया, पुलिस और राजनीतिक गठजोड़ का मामला सामने आया। हैरानी की बात है कि मुख्यमंत्री ने उस बारे में भी कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की। हाल ही में पुलिस की कार्रवाई पर कांग्रेस के कुछ नेताओं ने सवाल उठाए, आला पुलिस अधिकारियों की निष्ठा पर भी सवाल उठाए गए। 
हैरानी इस बात की है कि इस पर भी सरकार खामोश रही। पुलिस के ऊपर इस तरह से उंगली उठाने वाले नेताओं पर सरकार की खामोशी से इस लड़ाई में हमारा ही नुकसान होगा। मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों को इस बात का भरोसा दिलाएं कि किसी भी सूरतेहाल में एक भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। नशे के कारोबार से जुड़े नशा माफिया और उनका सहयोग देने वाला कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। नशे के कारोबारियों के साथ जुड़ा हर आदमी कानून और समाज का अपराधी है और उसकी जगह सिर्फ जेल है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं में अब ख़ुद को दिखाने की एक होड़ मची है, इसलिए वह ऐसा बयान देते हैं, जिससे वे कांग्रेस आलाकमान की नज़र और चर्चा में आ जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उनके सेवाकाल में भारत का कद दुनिया में बहुत ऊंचा हुआ। उनके नेतृत्व में देश ने ऐतिहासिक तरक्की की है। दुनिया भर में उन्हें जो मान-सम्मान मिला है, वही उनके कद को बताने के लिए पर्याप्त है। इसलिए मशहूर होने के लिए कांग्रेस के नेताओं को उल्टी सीधी बातें बंद करनी चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow