पांच मंत्रियों के साथ रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली के सीएम पद की शपथ , बनी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

भाजपा नेत्री ने गुरुवार को इतिहास रच दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले सुष्मा स्वराज, शीला दीक्षित, आतिशी मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। रामलीला मैदान में भव्य शपथ समारोह के दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के संजोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा ने दिल्ली कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है

Feb 20, 2025 - 18:36
Feb 20, 2025 - 18:51
 0  164
पांच मंत्रियों के साथ रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली के सीएम पद की शपथ , बनी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
  
न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  20-02-2025

भाजपा नेत्री ने गुरुवार को इतिहास रच दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले सुष्मा स्वराज, शीला दीक्षित, आतिशी मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। रामलीला मैदान में भव्य शपथ समारोह के दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के संजोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा ने दिल्ली कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। 
उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बाद पद की शपथ ली। इसके अलावा आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह नेे भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा में जींद जिले के नंदगढ़ गांव में 1974 हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी थे। वर्ष 1976 में श्रीमती गुप्ता का परिवार दिल्ली आ गया। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा राष्ट्रीय राजधानी तथा उत्तर प्रदेश के मेरठ से पूरी की। 
उन्होंने बीकॉम की उपाधि दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से हासिल की जबकि मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से 2022 में एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सदस्य श्रीमती गुप्ता ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ एक छात्र नेत्री के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। वह 1996-97 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डीयूएसयू) की अध्यक्ष चुनी गयीं। इसके बाद उन्होंने नागरिक राजनीति में किस्मत आजमायी और तीन बार पार्षद बनीं तथा दक्षिण दिल्ली नगर निगम की मेयर भी रहीं। 
उन्होंने 2022 में दिल्ली नगर निगम के मेयर पद के लिए ‘आप’ की शैली ओबेरॉय के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था। रेखा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग निर्वाचन क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी पर 29,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की। वह 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में इसी प्रतिद्वंद्वी से हार गयी थीं। श्रीमती गुप्ता भाजपा की दिल्ली इकाई की महासचिव और पार्टी की महिला शाखा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रही हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow