देश में शीघ्र आएगी नई टोल नीति , सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोक सभा में दी जानकारी 

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को लोकसभा में बताया कि नई नीति में टोल टैक्स उसी स्थान से लगेगा जहां से कोई वाहन सड़क पर प्रवेश करेगा। गडकरी ने प्रश्नकाल में एक सवाल के जवाब में बताया कि नई नीति में अब किसी वाहन को सड़क पर प्रवेश करने वाले स्थान से ही अगले नाके पर टोल टैक्स देना होगा। यदि कोई वाहन 15 किलोमीटर चलने के बाद ही किसी टोल नाके पर पहुंच जाता है

Dec 18, 2025 - 18:32
Dec 18, 2025 - 19:16
 0  18
देश में शीघ्र आएगी नई टोल नीति , सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोक सभा में दी जानकारी 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
 यंगवार्ता न्यूज़ - नई दिल्ली  18-12-2025
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को लोकसभा में बताया कि नई नीति में टोल टैक्स उसी स्थान से लगेगा जहां से कोई वाहन सड़क पर प्रवेश करेगा। गडकरी ने प्रश्नकाल में एक सवाल के जवाब में बताया कि नई नीति में अब किसी वाहन को सड़क पर प्रवेश करने वाले स्थान से ही अगले नाके पर टोल टैक्स देना होगा। यदि कोई वाहन 15 किलोमीटर चलने के बाद ही किसी टोल नाके पर पहुंच जाता है , तो उसे इतनी ही दूरी का टोल टैक्स देना होगा। उन्होंने बताया कि नई नीति के प्रावधानों के अनुसार 15 रुपए में भी एक टोल नाके को पार किया जा सकेगा। 
अब ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं जिससे वाहनों को टोल नाकों पर कतार नहीं लगानी पड़े और गाड़ियां 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से भी टोल नाके पार कर सकेंगी। उनके वाहन की नंबर प्लेट और फास्टैग को नाके पर रिकॉर्ड करने के बाद टैक्स स्वत: कट जाएगा। उन्होंने कांग्रेस के दीपेन्द्र हुड्डा के प्रश्न के उत्तर में बताया कि हरियाणा में 12 वर्षों में सबसे ज्यादा सड़कें बनाई गई है, इसलिए वहां सबसे ज्यादा टोल नाके हैं। हरियाणा और पंजाब में यातायात सघनता भी सबसे ज्यादा है। जहां ज्यादा नयी सड़कें बनेंगी, वहां टोल नाके भी अधिक होंगे। 
गडकरी ने बताया कि सिरसा लोक सभा क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत का कार्य कराने के प्रयास किये जा रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 703 प्रस्तावित है और व्यवहार्यता रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है। इसे जल्द शुरू करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सवाल के जवाब में बताया कि चंडीगढ़ से शिमला मार्ग पर भूस्खलन की बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए विशेष प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्विट्जरलैंड की उन्नत तकनीक के इस्तेमाल से भूस्खलन निगरानी, ड्रेनेज सिस्टम और मजबूत निर्माण के उपाय किये जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow