नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई को दिया अंजाम

प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाये गए अभियान में पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। वहीं जिला सिरमौर में नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई

Feb 3, 2026 - 02:35
Feb 3, 2026 - 02:40
 0  33
नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई को दिया अंजाम

यंगवार्ता न्यूज़ -   सिरमौर  02-02-2026

प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाये गए अभियान में पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। वहीं जिला सिरमौर में नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। पुलिस थाना शिलाई की टीम ने  रात्रि गश्त के दौरान NH-707 पर धकोली के पास एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका, जिस पर तीन युवक सवार थे। 

इस दौरान मोटरसाइकिल चालक ने संदेह होने पर एक गेंदनुमा कागज सड़क किनारे नाली की ओर फेंक दिया। पुलिस टीम ने कागज को उठाकर जांच की तो उसके अंदर चिट्टा पाया गया। पुलिस थाना शिलाई में आरोपियों के खिलाफ धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।  

दूसरी कार्रवाई में पुलिस थाना पुरुवाला की टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक कुमार निवासी गांव खोदरी, डाकघर माजरी, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 880 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस थाना पुरुवाला में धारा 13-ए, 3-67 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों मामलों में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow