फतेह कंवर सिंह बने मिस्टर डीपीएस,हर्षिता शुक्ला के सर सजा मिस डीपीएस का खिताब

डगशाई पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों के सम्मान में विदाई एवं शुभकामना समारोह का भव्य एवं भावपूर्ण आयोजन किया गया। गरिमामय माहौल में संपन्न इस समारोह की खास झलक मिस्टर डीपीएस और मिस डीपीएस सहित विभिन्न आकर्षक खिताब रहे, जिन्होंने कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास भर दिया

Feb 3, 2026 - 02:08
Feb 3, 2026 - 02:37
 0  6
फतेह कंवर सिंह बने मिस्टर डीपीएस,हर्षिता शुक्ला के सर सजा मिस डीपीएस का खिताब
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

डगशाई पब्लिक स्कूल में भावपूर्ण विदाई समारोह का भव्य आयोजन

यंगवार्ता न्यूज़ - कुमारहट्टी   02-02-2026

डगशाई पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों के सम्मान में विदाई एवं शुभकामना समारोह का भव्य एवं भावपूर्ण आयोजन किया गया। गरिमामय माहौल में संपन्न इस समारोह की खास झलक मिस्टर डीपीएस और मिस डीपीएस सहित विभिन्न आकर्षक खिताब रहे, जिन्होंने कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास भर दिया। 

कार्यक्रम का कुशल संचालन कक्षा 11वीं की छात्राओं द्वारा किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डायरेक्टर प्रिंसिपल रविंद्र वोहरा उपस्थित रहे जबकि स्कूल एडवाइजर सिमरन थापर विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 12वीं की अध्यापिका के प्रेरणादायक संबोधन से हुई। 

इसके उपरांत स्कूल के हेड बॉय फतेह कंवर सिंह एवं हेड गर्ल हर्षिता शुक्ला ने स्कूल में बिताए गए अपने यादगार पलों को साझा कर सभी को भावुक कर दिया। समारोह के दौरान छात्रों के लिए प्रश्नोत्तरी, म्यूजिकल चेयर सहित कई रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया। दसवीं कक्षा की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। 

इस अवसर पर कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सुनहरे पलों को एक विशेष चलचित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। वहीं छात्रों के अभिभावकों ने वीडियो संदेशों के माध्यम से स्कूल के अध्यापकों औऱ स्टाफ के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि डायरेक्टर प्रिंसिपल रविंद्र वोहरा ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में लक्ष्य निर्धारण और अनुशासन का महत्व समझाया।

समारोह में फतेह कंवर सिंह को मिस्टर डीपीएस, हर्षिता शुक्ला को मिस डीपीएस, उदयवीर सिंह को मिस्टर स्वैग तथा आन्या मल्होत्रा को मिस एलिगेंट के खिताब से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में केक काटा गया, जिसके पश्चात डीजे पार्टी और स्वादिष्ट भोजन के साथ सभी ने इस यादगार समारोह का आनंद लिया। इस अवसर पर एडमिनिस्ट्रेटिव अधिकारी अंकुश सूद, एकेडमिक कोऑर्डिनेटर मिस पूनम, अध्यापक वर्ग व कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow