छात्रधारी चालदा महासू महाराज के दर्शन करने पहुंचे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह व उनकी धर्मपत्नी डॉ. अमरीन 

Feb 2, 2026 - 23:31
Feb 2, 2026 - 23:44
 0  29
छात्रधारी चालदा महासू महाराज के दर्शन करने पहुंचे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह व उनकी धर्मपत्नी डॉ. अमरीन 

क्षेत्र के लोगों द्वारा रखी गई मांगों को भी जल्द पूरा करने का दिया आश्वासन,

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   02-02--2026

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह रविवार को जिला सिरमौर के दुर्गम क्षेत्र पश्मी (शिलाई) पहुंचे, जहां उन्होंने न्याय के देवता मुल्क मालिक छत्रधारी चालदा महासू महाराज के चरणों में शीश नवाया। इस विशेष धार्मिक प्रवास के दौरान उनकी धर्मपत्नी डॉ. अमरीन विक्रमादित्य सिंह भी उनके साथ रहीं और दोनों ने महाराज का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस मौके पर स्थानीय लोगों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया साथ ही क्षेत्र की कुछ मांगों को भी उनके समक्ष रखा गया जिसको उन्होंने जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र से उनके पिता स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह का विशेष नाता रहा है जिसे भविष्य में भी बरकरार रखा जाएगा। 

उन्होंने कहा कि आज अचानक उनको यहां आने का मौका मिला है परंतु निकट भविष्य में वह यहां के विधायक और कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान के साथ यहां आएंगे और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का जायजा लेंगे और जो भी यहां की समस्याएं और मांगें होगी उनको पूरा करने का प्रयास करेंगे।

यह आध्यात्मिक क्षण इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि सदियों पुरानी परंपरा को बदलते हुए चालदा महासू महाराज पहली बार टोंस नदी पार कर हिमाचल के इस क्षेत्र में विराजे हैं। वर्तमान में महाराज पश्मी गांव में एक वर्ष के प्रवास पर हैं। श्रद्धालुओं के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि महाराज यहां नवंबर माह तक विराजमान रहेंगे, जिसके बाद वे यहां से प्रस्थान करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow