RDG के मुद्दे पर सहयोग के पक्ष में नजर नहीं आ रही है भाजपा , पूर्व भाजपा सरकार को मिली ज्यादा ग्रांट : मुख्यमंत्री
दिल्ली दौरे से वापस लौटे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आरडीजी के मुद्दे पर फिर भाजपा को घेरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व जयराम सरकार को सबसे ज्यादा आरडीजी मिली। इसके बावजूद सरकार ने ऋण का बोझ घटाने की बजाय प्रदेश पर कर्ज और देनदारियों का बोझ लाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि RDG को न तो स्वीकार किया गया है और न ही खारिज , बल्कि वित्त आयोग ने अपनी रिपोर्ट में इसे नोटिड लिखा है। ऐसे में केंद्र सरकार परिस्थिति के अनुसार RDG दे सकती है
दिल्ली दौरे से वापस लौटे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आरडीजी के मुद्दे पर फिर भाजपा को घेरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व जयराम सरकार को सबसे ज्यादा आरडीजी मिली। इसके बावजूद सरकार ने ऋण का बोझ घटाने की बजाय प्रदेश पर कर्ज और देनदारियों का बोझ लाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि RDG को न तो स्वीकार किया गया है और न ही खारिज , बल्कि वित्त आयोग ने अपनी रिपोर्ट में इसे नोटिड लिखा है। ऐसे में केंद्र सरकार परिस्थिति के अनुसार RDG दे सकती है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि RDG के मुद्दे पर उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से विस्तृत चर्चा की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की तुलना केरल से करना उचित नहीं है। राजस्व घाटे की एवज में संविधान के अनुसार RDG मिलती थी और केरल पर इसका प्रभाव नहीं पड़ता।
What's Your Reaction?



