भंडारे में बिलासपुर के दो बच्चों का वीडियो वायरल करने वालों पर को सख्त कार्रवाई : नाथूराम चौहान 

भंडारे के दौरान बिलासपुर के दो बच्चों का वीडियो वायरल करने का मामला ने तूल पकड़ रहा है। कुछ शरारती तत्वों द्वारा इस वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर जो भावनाएं भड़काने का प्रयास किया गया। मामले को लेकर समाजसेवी नाथूराम चौहान ने पत्रकार वार्ता कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है

Feb 24, 2026 - 19:53
 0  2
भंडारे में बिलासपुर के दो बच्चों का वीडियो वायरल करने वालों पर को सख्त कार्रवाई : नाथूराम चौहान 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  24-02-2026
भंडारे के दौरान बिलासपुर के दो बच्चों का वीडियो वायरल करने का मामला ने तूल पकड़ रहा है। कुछ शरारती तत्वों द्वारा इस वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर जो भावनाएं भड़काने का प्रयास किया गया। मामले को लेकर समाजसेवी नाथूराम चौहान ने पत्रकार वार्ता कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। 
मीडिया से बात करते हुए समाजसेवी नाथूराम चौहान ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हाल ही में सोशल मीडिया पर बिलासपुर में भंडारे के दौरान प्रसाद ग्रहण करते हुए जातिगत भेदभाव को दर्शाने के मकसद से दो बच्चों का वीडियो वायरल किया गया है जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। हालांकि इन बच्चों की दादी ने यह स्पष्ट किया है कि उनके साथ किसी भी प्रकार का जातिगत भेदभाव नहीं हुआ है। 
बावजूद इसके कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं , जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नाथूराम चौहान ने कहा कि इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक को औपचारिक शिकायत सौंपी जाएगी और दोषियों के खिलाफ BNS के तहत कार्रवाई कर जुर्माना व सजा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow