30 अप्रैल को प्रदेश का सबसे पुराना स्कूल मनाएगा स्थापना दिवस समारोह , विधायक अजय सोलंकी ने लिया तैयारियों का जायजा 

वर्ष 1783 में स्थापित हिमाचल प्रदेश के सबसे पुराने स्कूलों में शुमार राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नाहन 30 सितंबर को अपना स्थापना दिवस मनाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को विशेष रूप से निमंत्रण दिया जाएगा। स्थापना दिवस समारोह के मद्देनजर नाहन के कांग्रेस विधायक को अजय सोलंकी ने स्कूल का दौरा किया। 

Apr 3, 2025 - 20:20
Apr 3, 2025 - 20:35
 0  66
30 अप्रैल को प्रदेश का सबसे पुराना स्कूल मनाएगा स्थापना दिवस समारोह , विधायक अजय सोलंकी ने लिया तैयारियों का जायजा 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  03-04-2025
वर्ष 1783 में स्थापित हिमाचल प्रदेश के सबसे पुराने स्कूलों में शुमार राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नाहन 30 सितंबर को अपना स्थापना दिवस मनाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को विशेष रूप से निमंत्रण दिया जाएगा। स्थापना दिवस समारोह के मद्देनजर नाहन के कांग्रेस विधायक को अजय सोलंकी ने स्कूल का दौरा किया। 
मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश का सबसे पुराना स्कूल है और यहां से हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ वाई एस परमार समेत कई नामी हस्तियों ने शिक्षा ग्रहण की है। अजय सोलंकी ने कहा कि स्कूल के स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल में विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए हॉस्टल की भी व्यवस्था सरकार द्वारा शुरू की जा रही है। 
ताकि दिव्यांग बच्चों को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े दिव्यांग बच्चों के हॉस्टल के लिए 6 लाख रुपए की राशि जारी की गई है साथ ही लेबोरेटरी के लिए भी 5 लाख रुपए की राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि स्कूल की जीर्णोद्धार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है क्योंकि स्कूल एक लंबा इतिहास समेटे हुए है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />