कुत्तों की समस्या को लेकर DC से मिला प्रतिनिधिमंडल, स्थानीय लोग और व्यापारी पिछले लंबे समय से झेल रहे परेशानी
नाहन के छोटा चौक क्षेत्र में कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का प्रतिनिधिमंडल पार्षद संध्या अग्रवाल की अगुवाई में डीसी से मिला। लोगों का आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपने घर में करीब चार दर्जन कुत्ते पाल रखे हैं, जिसके चलते आसपास की गलियों में गंदगी फैल रही है और लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 24 अगस्त :
मीडिया से बात करते हुए पार्षद संध्या अग्रवाल ने बताया कि छोटा चौक में एक व्यक्ति ने अपने घर में करीब चार दर्जन कुत्ते पाल रखे हैं। इन कुत्तों के कारण आसपास की गलियों में गंदगी फैल रही है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों के मुताबिक गलियों में कुत्तों की संख्या अधिक होने के कारण यहां से लोगों का आना-जाना भी मुश्किल हो रहा है। स्थानीय निवासी और व्यापारी पिछले लंबे समय से इस समस्या को झेल रहे हैं। उनका कहना है कि इस मामले को लेकर नगर परिषद में मामला उठाया गया साथ ही एसडीएम को भी शिकायत सौंपी जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं निकल पाया है। अब स्थानीय लोगों ने डीसी से हस्तक्षेप की मांग करते हुए उम्मीद जताई है कि प्रशासन मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई करेगा और क्षेत्रवासियों को इस समस्या से स्थाई राहत दिलाएगा।
वहीं स्थानीय व्यापारी ने बताया कि इन कुत्तों के कारण यहां पर गंदगी फैल रही है और बदबू के कारण ग्राहक भी उनकी दुकानों पर आने से कतराते हैं। जिस कारण उनके व्यापार पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में एसडीएम नाहन को भी शिकायत सौंपी गई थी इसके बाद इन कुत्तों को यहां से हटाए जाने के आदेश भी जारी हुए थे मगर हैरानी की बात यह है कि उसके बावजूद कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।
What's Your Reaction?




