स्कूल की प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्रा को जड़ दिए थप्पड़, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की FIR

शिमला के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर दो नाबालिग छात्रों के साथ मारपीट और छात्रा के प्रति अभद्र टिप्पणी करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने अभिभावक की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता और किशोर न्याय अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jul 7, 2026 - 13:01
 0  17
स्कूल की प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्रा को जड़ दिए थप्पड़, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की FIR
यंगवार्ता न्यूज शिमला 7 जुलाई, 2026 : 

शिमला के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर दो नाबालिग छात्रों के साथ मारपीट और छात्रा के प्रति अभद्र टिप्पणी करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने अभिभावक की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता और किशोर न्याय अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला शिमला के सुन्नी थाना क्षेत्र का है। शिकायत में आरोप लगाया है कि विद्यालय की प्रार्थना सभा के दौरान प्रधानाचार्य ने शिकायतकर्ता की 16 वर्षीय नाबालिग बेटी और उसके 15 वर्षीय नाबालिग भानजे को थप्पड़ मारकर शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया।

शिकायत में आरोप लगाया है कि प्रधानाचार्य ने 16 वर्षीय छात्रा की गरिमा को ठेस पहुंचाते हुए पूरे विद्यालय की सभा के सामने उसके बारे में अशोभनीय और अभद्र टिप्पणियां कीं। पुलिस ने थाना सुन्नी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) और 79 तथा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 75 के तहत केस दर्ज किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow