HPSEB पेंशनर्स की बैठक संपन्न, पेंशनर से जुड़े कई मुद्दों पर हुई चर्चा

HPSEB पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में पेंशनर्स से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सरकार और प्रबंधन से लंबित महंगाई भत्ते यानी DA की किश्त जल्द जारी करने की मांग उठाई गई। वहीं, लंबित एरियर का 40 प्रतिशत जारी करने के लिए सरकार का आभार भी व्यक्त किया गया।

Jul 11, 2026 - 18:04
 0  7
यंगवार्ता न्यूज नाहन 11 जुलाई, 2026 : 
HPSEB पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में पेंशनर्स से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सरकार और प्रबंधन से लंबित महंगाई भत्ते यानी DA की किश्त जल्द जारी करने की मांग उठाई गई। वहीं, लंबित एरियर का 40 प्रतिशत जारी करने के लिए सरकार का आभार भी व्यक्त किया गया।

मीडिया से बात करते हुए HPSEB पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव कमलेश पुंडीर ने बताया कि HPSEB पेंशनर्स की बैठक में पेंशनर्स के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में वक्ताओं ने सरकार और विद्युत बोर्ड प्रबंधन से लंबित महंगाई भत्ते की किश्त जल्द जारी करने की मांग करते हुए कहा कि लंबे समय से इसका इंतजार किया जा रहा है और इसे शीघ्र जारी किया जाना चाहिए। बैठक में सरकार द्वारा लंबित एरियर का 40 प्रतिशत जारी किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए इसके लिए सरकार का आभार भी व्यक्त किया गया। पेंशनर्स ने उम्मीद जताई कि शेष बकाया राशि का भी जल्द भुगतान किया जाएगा।

 इस दौरान 20 जुलाई को हमीरपुर में आयोजित होने वाली राज्य कमेटी की बैठक को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को सफल बनाने और अधिक से अधिक पेंशनर्स की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में शहर की जनता से जुड़े एक अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी चर्चा हुई। पेंशनर्स ने HRTC के क्षेत्रीय प्रबंधक से शहर में 'राइड विद प्राइड' टैक्सी सेवा को दोबारा शुरू करने का आग्रह किया, ताकि आम लोगों, वरिष्ठ नागरिकों और यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow