अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार सबसे जरूरी , पोषण पखवाड़ा पर शिविर आयोजित 

बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय हमीरपुर ने वीरवार को यहां वार्ड नंबर-9 के आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण अभियान के तहत वृत्त स्तरीय पोषण पखवाड़ा शिविर आयोजित किया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनीता शर्मा ने कहा कि अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार सबसे जरूरी होता है

Apr 23, 2026 - 18:42
 0  5
अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार सबसे जरूरी , पोषण पखवाड़ा पर शिविर आयोजित 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर  23-04-2026
बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय हमीरपुर ने वीरवार को यहां वार्ड नंबर-9 के आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण अभियान के तहत वृत्त स्तरीय पोषण पखवाड़ा शिविर आयोजित किया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनीता शर्मा ने कहा कि अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार सबसे जरूरी होता है। 
उन्होंने कहा कि आज के दौर में सभी सुख-सुविधाओं के बावजूद कुपोषण की समस्या एक आम बात हो गई है। इसलिए, हमें अपनी आम दिनचर्या में अपने भोजन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। विशेषकर, गर्भवती एवं धात्री माताओं में कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए उनके आहार में सभी पोषक तत्वों का समावेश होना चाहिए। 
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कहा कि गर्मियों में पानी का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए। अगर गर्भवती माता स्वस्थ होगी तो उसका बच्चा भी स्वस्थ होगा। गर्भवती तथा धात्री माताओं को मौसमी फल-सब्जी तथा भरपूर नींद लेनी चाहिए। शिविर में उपस्थित लोगों ने कुपोषण को दूर करने की शपथ भी ली।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow