एसएफआई रिकांग पिओ इकाई का 17वां इकाई सम्मेलन संपन्न, 21 सदस्यीय नई कमेटी का गठन

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) रिकांग पिओ इकाई का 17वां इकाई सम्मेलन उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेते हुए सार्वजनिक शिक्षा की रक्षा, छात्र अधिकारों और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प को दोहराया।

Sep 18, 2026 - 17:18
 0  32
एसएफआई रिकांग पिओ इकाई का 17वां इकाई सम्मेलन संपन्न, 21 सदस्यीय नई कमेटी का गठन

यंगवार्ता न्यूज - शिमला 18 सितंबर : 

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) रिकांग पिओ इकाई का 17वां इकाई सम्मेलन उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेते हुए सार्वजनिक शिक्षा की रक्षा, छात्र अधिकारों और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प को दोहराया।

सम्मेलन का उद्घाटन एसएफआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व सचिव कॉमरेड अनिल ने किया। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने एसएफआई के गौरवशाली संघर्षों, छात्र आंदोलन की विरासत तथा शिक्षा के निजीकरण, व्यावसायीकरण और बढ़ती फीस के खिलाफ संगठित आंदोलन की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से लोकतांत्रिक अधिकारों और समान, वैज्ञानिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की रक्षा के लिए संगठित होने का आह्वान किया।

सम्मेलन के पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित एसएफआई शिमला जिला अध्यक्ष विवेक नेहरा ने सम्मेलन की कार्यवाही का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में शिक्षा और छात्र अधिकारों पर बढ़ते हमलों के विरुद्ध छात्रों की व्यापक एकजुटता समय की मांग है। उन्होंने संगठन को कॉलेज परिसर में और अधिक सक्रिय बनाने तथा प्रत्येक छात्र तक एसएफआई के संघर्षों और विचारों को पहुंचाने का आह्वान किया।

सम्मेलन में संगठनात्मक रिपोर्ट, राजनीतिक एवं शैक्षणिक प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आगामी कार्यकाल की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। इसके पश्चात 21 सदस्यीय नई इकाई कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। नई कमेटी में कॉमरेड मानव को इकाई अध्यक्ष तथा कॉमरेड प्रियांश को इकाई सचिव चुना गया। नवनिर्वाचित कमेटी ने छात्र हितों, गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक शिक्षा तथा परिसर की समस्याओं को लेकर निरंतर संघर्ष करने और संगठन को अधिक व्यापक एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

सम्मेलन का समापन छात्र एकता, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और सार्वजनिक शिक्षा की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ। एसएफआई ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित 21 सदस्यीय इकाई कमेटी रिकांग पिओ क्षेत्र के छात्रों के शैक्षणिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती तथा व्यापकता के साथ आगे बढ़ाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />