पुलिस जांच में खुलासा : एलएसडी तस्करी मामले में संदेह के घेरे में आए चार एसटीएफ कर्मी निलंबित

एक करोड़ रुपये की एलएसडी तस्करी के मामले में शिमला पुलिस की जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। अब इसमें सीआईडी के अधीन काम करने वाली स्पेशल टास्क फोर्स के कर्मियों की भूमिका ही संदेह के घेरे में

Mar 19, 2026 - 10:46
 0  16
पुलिस जांच में खुलासा : एलएसडी तस्करी मामले में संदेह के घेरे में आए चार एसटीएफ कर्मी निलंबित
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    19-03-2026

एक करोड़ रुपये की एलएसडी तस्करी के मामले में शिमला पुलिस की जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। अब इसमें सीआईडी के अधीन काम करने वाली स्पेशल टास्क फोर्स के कर्मियों की भूमिका ही संदेह के घेरे में आ गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीआईडी ने एसटीएफ के चार पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। 

हालांकि, अभी जांच एजेंसियां इस बात का खुलासा नहीं कर रही है कि एसटीएफ कर्मियों की इस पूरे मामले में किस स्तर पर लापरवाही या संलिप्तता है। एक करोड़ रुपये की एलएसडी तस्करी के मामले में शिमला पुलिस की जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। अब इसमें सीआईडी के अधीन काम करने वाली स्पेशल टास्क फोर्स के कर्मियों की भूमिका ही संदेह के घेरे में आ गई है। 

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीआईडी ने एसटीएफ के चार पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। हालांकि, अभी जांच एजेंसियां इस बात का खुलासा नहीं कर रही है कि एसटीएफ कर्मियों की इस पूरे मामले में किस स्तर पर लापरवाही या संलिप्तता है।

गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल सेल की टीम ने कमरे में दबिश देकर संदीप शर्मा और प्रिया शर्मा को गिरफ्तार किया। इनके पास तलाशी के दौरान 562 स्ट्रीप वजन में 11.570 ग्राम एलएसडी बरामद की गई। जांच के बाद मामले में पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम से केरल के कालीकट निवासी नविएल हैरिसन को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि संदीप और नविएल हैरिसन लंबे समय से एक दूसरे के संपर्क में थे और एलएसडी की तस्करी में कर रहे थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow