नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : इनोवा वाहन से 9.28 किलोग्राम अफीम और 12 लाख रुपये नकद बरामद 

शिमला ज़िले के नारकंडा क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक इनोवा वाहन से 9.28 किलोग्राम अफीम और 12 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में नेपाली मूल के तीन व्यक्तियों को मौके पर ही गिरफ्तार

Apr 11, 2026 - 12:52
 0  48
नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : इनोवा वाहन से 9.28 किलोग्राम अफीम और 12 लाख रुपये नकद बरामद 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    11-04-2026

शिमला ज़िले के नारकंडा क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक इनोवा वाहन से 9.28 किलोग्राम अफीम और 12 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में नेपाली मूल के तीन व्यक्तियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की यह कार्रवाई जिला शिमला में हाल के समय की महत्वपूर्ण बरामदगियों में से एक मानी जा रही है।

जानकारी के अनुसार डिटेक्शन सेल रामपुर की टीम को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली थी कि तीन नेपाली मूल के व्यक्ति एक वाहन में अवैध अफीम की खेप लेकर नारकंडा क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नारकंडा में रणनीतिक तरीके से नाकाबंदी की और संदिग्ध इनोवा वाहन को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में वाहन से 9.28 किलो अफीम और 12 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एन बहादुर उर्फ राजू (41), चक्रा बहादुर (25) और मोहन साही (44) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी नेपाल के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow