उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पांच जून से सात जून तक चंडीगढ़ और हिमाचल की तीन दिवसीय यात्रा पर  

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पांच जून से सात जून तक चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को यहां बताया कि यात्रा के दौरान धनखड़ की पत्नी और डॉ. सुदेश धनखड़ भी साथ होंगी

Jun 3, 2025 - 17:15
 0  24
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पांच जून से सात जून तक चंडीगढ़ और हिमाचल की तीन दिवसीय यात्रा पर  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली    03-06-2025

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पांच जून से सात जून तक चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को यहां बताया कि यात्रा के दौरान धनखड़ की पत्नी और डॉ. सुदेश धनखड़ भी साथ होंगी। 

उपराष्ट्रपति हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों से भी संवाद करेंगे। 

डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना पहली दिसंबर, 1985 को बागबानी, वानिकी और संबंधित विषयों के क्षेत्र में शिक्षा, अनुसंधान और विस्तार शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow