ओवरटेकिंग को लेकर हुआ विवाद, हरियाणा निवासियों ने एचआरटीसी वोल्वो बस के चालक को बुरी तरह पीटा

दिल्ली से शिमला आ रही एचआरटीसी की वोल्वो बस के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कच्चीघाटी क्षेत्र में ओवरटेकिंग को लेकर हुई विवाद के बाद स्कॉर्पियो गाड़ी सवारों ने बस को रोका और चालक की पिटाई कर दी। शिमला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है

May 24, 2026 - 13:07
 0  3
ओवरटेकिंग को लेकर हुआ विवाद, हरियाणा निवासियों ने एचआरटीसी वोल्वो बस के चालक को बुरी तरह पीटा
शिमला 24 मई, 2026 : 
दिल्ली से शिमला आ रही एचआरटीसी की वोल्वो बस के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कच्चीघाटी क्षेत्र में ओवरटेकिंग को लेकर हुई विवाद के बाद स्कॉर्पियो गाड़ी सवारों ने बस को रोका और चालक की पिटाई कर दी। शिमला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
 
रविवार सुबह दिल्ली से शिमला जा रही एचआरटीसी की वोल्वो बस कच्चीघाटी पहुंची तो बस चालक ने एक एचआर नंबर वाली स्कॉर्पियो गाड़ी को ओवरटेक कर दिया। इस बात पर नाराज स्कॉर्पियो में सवार लोगों ने बस को जबरन रोका और चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलते ही थाना बालूगंज की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया
 
गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान  पंकज (33 वर्ष), पुत्र शिव कुमार, निवासी पंचकूला (हरियाणा), विकास कुमार: (22 वर्ष), पुत्र विलक्षण राम, निवासी पंचकूला (हरियाणा) के रूप में हुई है। 

पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। वहीं, शिमला पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि सार्वजनिक सेवा में लगे कर्मियों के साथ हिंसक व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow