हाई कोर्ट ने एसटी दर्जे के खिलाफ सभी याचिकाएं खारिज कीं, गिरिपार में दिवाली जैसा जश्न
सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। हाई कोर्ट ने हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति यानी एसटी का दर्जा देने के केंद्र सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही हाटी समुदाय का एसटी दर्जा बरकरार हो गया है। हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद पूरे गिरिपार क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। नौहराधार में हाटी समुदाय के लोगों ने पटाखे जलाकर और दिवाली मनाकर अपनी खुशी का इजहार किया। लंबे संघर्ष के बाद मिली इस जीत को समुदाय के लोग ऐतिहासिक बता रहे हैं।
यंगवार्ता न्यूज - संगड़ाह 28 नवंबर :

अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि संसद द्वारा पारित कानून में हस्तक्षेप करने और उसमें संशोधन करने का अधिकार हाई कोर्ट के दायरे में नहीं आता। किसी समुदाय को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने का अधिकार संसद के पास है। इस ऐतिहासिक फेंसले पर संगडाह बीड़ीसी उपाध्यक्ष दिनेश चौहान, नौहराधार भाजपा मंडल अध्यक्ष भारतभूषण चौहान, रविंद्र चौहान कमलनयन चौहान आदि ने जहां उच्च न्यालय का के द्वारा दिए इस निर्णय का स्वागत किया वहीं इन्होने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर, का आभार प्रकट किया
उधर, केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉ. अमीचंद ने कहा कि वर्ष 1967 में जौनसार क्षेत्र को हाटी का दर्जा मिल गया था, लेकिन गिरिपार क्षेत्र के लोगों को इसके लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार का आभार जताया। जिनके अथक प्रयास से गिरिपार क्षेत्र को हाटी का दर्जा मिलना संभव हुआ है वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए हाटी समुदाय को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छह दशक से अधिक समय से चली आ रही लड़ाई के बाद अब हाटी समुदाय को उनका हक मिलेगा। इस संघर्ष में उनसे जो भी संभव हुआ, उन्होंने किया और उन्हें इस बात का संतोष है। कुल मिलाकर, हाई कोर्ट का यह फैसला गिरिपार के हाटी समुदाय के छह दशक लंबे संघर्ष में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। फैसले के बाद पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है।
What's Your Reaction?