मशोबरा में स्टार्टअप ग्रामीण उद्यमिता कार्यक्रम का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

विकास खंड मशोबरा में स्टार्टअप विलेज एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम (एसवीईपी ) के अंतर्गत आयोजित सामुदायिक संसाधन व्यक्ति उद्यम प्रोत्साहन (सीआरपी-ईपी ) का छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को  सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। जिसमें 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया

Jun 23, 2026 - 13:08
 0  5
मशोबरा में स्टार्टअप ग्रामीण उद्यमिता कार्यक्रम का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

शिमला, 23 जून, 2026 :

विकास खंड मशोबरा में स्टार्टअप विलेज एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम (एसवीईपी ) के अंतर्गत आयोजित सामुदायिक संसाधन व्यक्ति उद्यम प्रोत्साहन (सीआरपी-ईपी ) का छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को  सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। जिसमें 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया । इस छः दिवसीय  प्रशिक्षण का आयोजन भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के सौजन्य से किया गया जिसमें  स्टेट एंकर अमित सिंह द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देने में अहम भूमिका निभाई गई ।


खंड विकास अधिकारी मशोबरा अंकित कोटिया ने समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देना, युवाओं एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना तथा स्थानीय स्तर पर नए उद्यमों की स्थापना को प्रोत्साहित करना है । उन्होने बताया कि इस छह दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कम्युनिटी मोबिलाइजेशन की प्रक्रिया, ट्रिगरिंग की आवश्यकता एवं तकनीक, संभावित उद्यमियों की पहचान की प्रक्रिया के अतिरिक्त सफल उद्यमी के गुण एवं विशेषताएँ, प्रभावी संचार कौशल, समस्या समाधान एवं निर्णय लेने की क्षमता, परामर्श तकनीक, उद्यमियों का चयन, व्यवसाय विकास तथा उद्यम स्थापना एवं संचालन से जुड़े विभिन्न व्यवहारिक एवं तकनीकी इत्यादि  विषयों पर प्रशिक्षित किया गया ।


अंकित कोटिया ने कहा कि स्टार्टअप ग्रामीण उद्यमिता कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आत्मनिर्भरता एवं स्थानीय आर्थिक विकास को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने प्रशिक्षित प्रतिभागियों   से आग्रह  किया कि वह संबधित  पंचायत क्षेत्रों में अधिक से अधिक संभावित उद्यमियों की पहचान कर उन्हें योजना से जोड़ें तथा सफल ग्रामीण उद्यमों की स्थापना में सक्रिय भूमिका निभाएँ। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित सीआरपी-ईपी  ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण कड़ी साबित होंगे तथा ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर “आत्मनिर्भर भारत” के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का उपयोग जमीनी स्तर पर करते हुए अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने का संकल्प लिया।
शिविर में  एलएसईओ  ललिता कुमारी, विकास खंड कार्यालय तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम ) के अधिकारी एवं कर्मचारी  भी मौजूद  रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow