धर्मशाला की हाई एल्टीट्यूड में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद, बोले जेम्स होप

धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स के गेंदबाजी कोच जेम्स होप ने कहा कि धर्मशाला की हाई एल्टीट्यूड और यहां का माहौल खिलाड़ियों के लिए बेहद खास अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि यह दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट मैदानों में शामिल है और यहां क्रिकेट खेलना हमेशा महत्वपूर्ण रहता है।

May 10, 2026 - 20:34
 0  4
धर्मशाला की हाई एल्टीट्यूड में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद, बोले जेम्स होप
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

धर्मशाला 10 मई, 2026 :

धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स के गेंदबाजी कोच जेम्स होप ने कहा कि धर्मशाला की हाई एल्टीट्यूड और यहां का माहौल खिलाड़ियों के लिए बेहद खास अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि यह दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट मैदानों में शामिल है और यहां क्रिकेट खेलना हमेशा महत्वपूर्ण रहता है।

पत्रकार वार्ता के दौरान होप ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान मैचों की परिस्थितियां लगातार बदलती रहती हैं। कई बार टीमों को शानदार शुरुआत मिलती है, लेकिन इसके बावजूद सीजन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि आईपीएल जैसा टूर्नामेंट लगातार खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढालने की मांग करता है।

गेंदबाजी कोच ने माना कि धर्मशाला का मैदान हाई स्कोरिंग रहा है, ऐसे में यहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मुकाबला चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। उन्होंने कहा कि टीम पिच और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्पिन और तेज गेंदबाजों के सही संयोजन के साथ मैदान में उतरेगी। पंजाब किंग्स के पास कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं और अंतिम एकादश का फैसला मैच से पहले परिस्थितियों के आधार पर किया जाएगा।
होप ने कहा कि सिर्फ जीत हासिल करना ही सबसे महत्वपूर्ण नहीं होता, बल्कि टीम का समग्र प्रदर्शन भी काफी मायने रखता है। उन्होंने कहा कि पंजाब किंग्स बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में और बेहतर प्रदर्शन करने पर फोकस कर रही है।
उन्होंने बताया कि टीम प्रबंधन और मुख्य कोच रिकी पोंटिंग का पूरा ध्यान भविष्य के मुकाबलों की बजाय मौजूदा मैच पर केंद्रित रहता है। टीम एक समय में एक ही मुकाबले पर फोकस करते हुए आगे बढ़ रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow