तेज रफ्तार पिकअप ने  कई गाडिय़ों व बाइक को मारी टक्कर,हादसे में कार और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त 

सोलन के राजगढ़ रोड पर मंगलवार रात एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सडक़ किनारे खड़ी कई गाडिय़ों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक भी इसकी चपेट में आ गई और पिकअप के नीचे फंसकर काफी दूर तक घसीटती चली गई

Feb 11, 2026 - 16:31
 0  21
तेज रफ्तार पिकअप ने  कई गाडिय़ों व बाइक को मारी टक्कर,हादसे में कार और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त 

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    11-02-2026

सोलन के राजगढ़ रोड पर मंगलवार रात एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सडक़ किनारे खड़ी कई गाडिय़ों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक भी इसकी चपेट में आ गई और पिकअप के नीचे फंसकर काफी दूर तक घसीटती चली गई।

हादसे में कार और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक हुए इस हादसे से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow