अपने मन की बुराई को दूर करने का संकल्प ही विजयदशमी पर्व का समापन : संजय अवस्थी

मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि विजयदशमी का त्यौहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है और हमारी सनातन परम्परा जनमानस को सदैव सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती

Oct 13, 2024 - 00:21
 0  46
अपने मन की बुराई को दूर करने का संकल्प ही विजयदशमी पर्व का समापन : संजय अवस्थी
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन     12-10-2024

मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि विजयदशमी का त्यौहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है और हमारी सनातन परम्परा जनमानस को सदैव सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।


मेले, उत्सव एवं त्यौहार जन सहभागिता के द्वारा ही पूर्णता प्राप्त करते हैं। उन्होंने आशा जताई कि युवा अपनी समृद्ध परम्पराओं का संरक्षण सुनिश्चित बनाकर अन्य को भी इनसे अवगत करवाएंगे। उन्होंने कहा कि दाड़लाघाट में शीघ्र ही खेल स्टेडियम निर्मित किया जाएगा। स्टेडियम समूचे क्षेत्र के युवाओं की ऊर्जा को दिश प्रदान करने मे सहायक सिद्ध होगा।

संजय अवस्थी ने कहा कि क्षेत्र की विभिन्न मांगों को चरणबद्ध आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने मेला समिति को अपनी और से 31,000 रुपए तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को अपन और से 2100 रुपए प्रदान करने की घोषणा की।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान बंसी राम भाटिया, उप प्रधान हेमराज ठाकुर, बाघल लैंड लूजर के प्रधान जगदीश ठाकुर, ए.डी.के.एम. ट्रक यूनियन के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला, दशहरा मेला कमेटी के प्रधान राजेश गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow