पांवटा साहिब में बेकवर्ड लिंकेज में 7440 नशीले कैप्सूल के साथ तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार
सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। एनडीपीएस (ND&PS) मामले में 'बैकवर्ड लिंकेज' की जांच करते हुए पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं और इस गिरोह के तीसरे आरोपी को भी दबोच लिया है।

बता दें कि बीते 23 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पांवटा साहिब ट्रक यूनियन के पास एक टेंपो (HP17G-2868) को रोका था। तलाशी के दौरान पुलिस ने रविकान्त उर्फ बंटी (निवासी टोका नगला, पांवटा साहिब) और विकास (निवासी सहारनपुर, यूपी) के कब्जे से 1104 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
What's Your Reaction?