प्रगतिशील किसान के घर एवं खेतों में पहुंची डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को यहां शहर के साथ लगते दोसड़का क्षेत्र के एक प्रगतिशील किसान परमिंद्र सिंह डडवाल के घर एवं खेतों में जाकर उनके द्वारा की जा रही आधुनिक एवं मल्टीपल फार्मिंग का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने परमिंद्र सिंह डडवाल द्वारा उगाई गई विभिन्न फसलों की पनीरी, औषधीय पौधों, बहुफसली विधि से लगाए गए अन्य पौधों और विशेषकर, बांस, पुरानी पाइपों एवं अन्य वेस्ट मैटीरियल का सदुपयोग करते हुए इसमें लगाए गए पौधों का अवलोकन किया।

May 27, 2026 - 17:25
 0  2
प्रगतिशील किसान के घर एवं खेतों में पहुंची डीसी गंधर्वा राठौड़

हमीरपुर 27 मई, 2026 :

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को यहां शहर के साथ लगते दोसड़का क्षेत्र के एक प्रगतिशील किसान परमिंद्र सिंह डडवाल के घर एवं खेतों में जाकर उनके द्वारा की जा रही आधुनिक एवं मल्टीपल फार्मिंग का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने परमिंद्र सिंह डडवाल द्वारा उगाई गई विभिन्न फसलों की पनीरी, औषधीय पौधों, बहुफसली विधि से लगाए गए अन्य पौधों और विशेषकर, बांस, पुरानी पाइपों एवं अन्य वेस्ट मैटीरियल का सदुपयोग करते हुए इसमें लगाए गए पौधों का अवलोकन किया।

 उन्होंने वेस्ट मैटीरियल के भरपूर सदुपयोग और बहुफसली विधि को अपनाने के लिए परमिंद्र सिंह डडवाल की सराहना की। उपायुक्त ने कहा कि परमिंद्र सिंह डडवाल ने खेती में जिस तरह इनोवेशन के साथ नए-नए प्रयोग किए हैं, वह बहुत ही प्रशंसनीय है और उनकी यह पहल अन्य किसानों के लिए प्रेरणदायी साबित हो सकती है। उपायुक्त ने परिमंद्र सिंह डडवाल के ‘वेस्ट टू प्लेट’ के संकल्प की काफी सराहना की। इस संकल्प के तहत वह वेस्ट मैटीरियल का खेती में उपयोग कर रहे हैं।  इस अवसर पर आतमा परियोजना हमीरपुर के परियोजना निदेशक राकेश धीमान, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. डीडी शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।  इसके बाद उपायुक्त ने हथली खड्ड के निकट कृषि विभाग के परिसर में विकसित की जा रही राज्य उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला का निरीक्षण किया और इसमें अत्याधुनिक उपकरणों को स्थापित करने के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने आने वाले हफ्तों में इस प्रयोगशाला का परिचालन आरंभ करने को लेकर भी कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow